दुष्कर्म के एक मामले मे जमानत पर बाहर आकर गूंगी व दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म - Khulasa Online दुष्कर्म के एक मामले मे जमानत पर बाहर आकर गूंगी व दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म - Khulasa Online

दुष्कर्म के एक मामले मे जमानत पर बाहर आकर गूंगी व दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म

बीकानेर।,दुष्कर्म के एक आरोपी ने गूंगी और दिव्यांग दलित युवती से ज्यादती की। पड़ोसी के दुष्कर्म की शिकार युवती गर्भवती भी हो गई। मामले का पता उस समय चला जब पीड़िता हॉस्पिटल में बुखार की जांच करवाने पहुंची। जब डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात कही तो पीड़िता ने मां को इशारों में पूरी आपबीती बताई। आरोपी दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जमानत पर चल रहा है। पीड़िता की मां ने छत्तरगढ़ थाने में पड़ोसी आरोपी याकर खां के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी का मामला दर्ज करवाया है। पड़ोसी याकर खां ने करीब छह माह पहले घर में अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर मां-बाप और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक छह माह में आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के एक और मामले में जमानत पर चल रहा है आरोपी आरोपी याकर उर्फ जाकर खां ने 2018 में भी एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया था। उस मामले में गिरफ्तार के बाद पुलिस जब अदालत में पेश करने ले जा रही थी तो वह चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद वह जमानत छूट गया था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26