
आईएमडी का नया अलर्ट, जानें-राजस्थान में कब तक चलेगी शीतलहर






आईएमडी का नया अलर्ट, जानें-राजस्थान में कब तक चलेगी शीतलहर
बीकानेर। । राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 18 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके चलते आठ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, सीकर, उदयपुर, चूरू, नागौर में शीतलहर का असर रहेगा। यहां दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं बात करें बीकानेर की तो शनिवार इस सीजन में सबसे ठंडा रहा। सुबह से ही हवा में ठंडक धूप को बेअसर कर रही थी। सुबह 9 बजे तक तो हवा की रफ्तार ऐसी थी मानो सब कुछ ठंडा महसूस हो रहा था।
इसके बाद थोड़ी देर के लिए धूप ने अपना असर दिखाया लेकिन कुछ देर बाद फिर से हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। हवाओं के कारण दिन के समय धूप में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड थी। रात की ठंड को सुबह चलने वाली हवा ने बढ़ा दिया। रात से सुबह तक गलन परेशान करने वाली थी। गलन वाली ठंड के कारण लोग मॉर्निंग वॉक को भी नहीं निकले। अपने बिस्तरों में दुबके रहे। सुबह आकाश साफ था मगर हवा ठंड को तेज किये हुए थी। सुबह जल्दी से चहल पहल भी शुरू नहीं हुई।


