
अगर आप इस ट्रेन में कर रहे हो सफर तो हो जाए सावधान,भारी बारिश के कारण रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द






अगर आप इस ट्रेन में कर रहे हो सफर तो हो जाए सावधान,भारी बारिश के कारण रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द
बीकानेर। जोधपुर मण्डल के मारवाड खारा-मारवाड बीठडी एवं फलौदी-मलार के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर स्पेषल रेलसेवा दिनांक 07.08.24 को रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 04826, जोधपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.24 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को काठगोदाम से प्रस्थान की है वह जोधपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 07.08.24 को जैसलमेर के स्थान पर जोधपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन- महेसाना होकर संचालित होगी।
गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेषन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लालगढ-बीकानेर-मेडता रोड-जोधपुर-लूनी- समदडी-भीलडी-पाटन- महेसाना होकर संचालित होगी।


