
धनतेरस पर अगर करने जा रहे हैं खरीदारी तो अपनी राशि के अनुसार करें खरीद, ये होगा फायदा






उदयपुर धनतेरस के दिन खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के महा मुहूर्त पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचते हैं।
धन त्रयोदशी का पर्व प्रदोष व्यापिनी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, प्रॉपर्टी, वाहन, बही-खाता, आभूषण आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान अपने हाथों में अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंशावतार माना जाता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का जनक भी माना जाता है।
धनतेरस के त्योहार को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धन त्रयोदशी पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने पर आरोग्यता मिलती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के महा मुहूर्त पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचते हैं। कोई वाहन तो कोई ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक आयटम आदि की खरीद करते हैं, लेकिन अगर यही खरीदारी अपनी राशि के अनुरूप की जाए तो अधिक फलदायी होती है।
धनतेरस शुभ मुहूर्त -चर का चौघडिय़ा – प्रात: 5:45 से 8:12 तक
लाभ का चौघडिय़ा – 8:12 से 9:34 तक
अमृत का चौघडिय़ा – 9:34 से 10:30 तक
धन तेरस को अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11.39 से 12.33 तक
शुभ का चौघडिय़ा – 12:19 से 1:41 तक
चर का चौघडिय़ा – शाम 4:25 से 5:48 तक
श्री पूजन व यम दीपदान सायंकाल प्रदोष वेला में 6.02 के बाद रात 8.34 तक श्रेष्ठ रहेगा।इस दिन राहुकाल प्रात: 10:30 से दोपहर 12:00 तक
राशि अनुसार करें खरीद –
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी।
——वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसलिए आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। यदि आप हीरा जडि़त कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि
धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा। पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी।———-
कर्क राशिकर्क राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला आदि खरीदना उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा। आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। मोती की माला भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। ऐसा करने से जीवन भर पैसे की कमी नहीं रहेगी।
-मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना चाहिए। सालभर आपकी उन्नति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।


