Gold Silver

बारात नहीं आई तो लड़की खुद लड़के के घर पहुंची, बोली- अब तो लड़के से मिलकर ही जाऊंगी

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो शादी के मंडप में आर्मीमैन दूल्हा रात 2 बजे तक नहीं पहुंचा। शादी टूट गई, लेकिन दुल्हन का हौसला नहीं टूटा। सोमवार को युवती लड़के के घर पहुंची और धरने पर बैठ गई। लड़के वालों ने कहा कि लड़के के सीने में दर्द हुआ था, इसलिए शादी टाल दी थी, अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती ने कहा कि लड़का अगर भर्ती है तो मुझे उससे मिलने दो। मामला भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके का है।

दरअसल, शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके की रहने वाली खुशबू की शादी प्रिंस नगर के रहने वाले आर्मीमैन कौशल से तय हुई थी। 4 मार्च की शादी थी। आरोप है कि लड़के वालों ने बारात लाने से पहले लड़की वालों से 11 लाख रुपए की डिमांड की। लड़की के पिता महेश ने पैसे देने से मना कर दिया तो लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए। लड़की पक्ष के लोग रात 2 बजे तक बारात का इंतजार करते रहे। इसके बाद लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाने में लड़के वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

लड़की ने आज दिया लड़के घर धरना
घर के बाहर खुशबू धरने पर बैठी तो लड़के का परिवार घबरा गया। घर वालों ने अंदर से गेट पर ताला लगा लिया। लड़की काफी देर तक लड़के को आवाज देती रही। इसके बाद भी लड़के की मां ने ताला नहीं खोला। युवती को लड़के के घर के बाहर खड़ा देख आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। आसपास के लोग लड़की को बुरा भला कहने लगे। उसकी पिटाई तक करने को उतारू हो गए।

Join Whatsapp 26