Gold Silver

आधी रात बाद जारी हुई आईएएस-आरएएस की जंबो ट्रांसफर लिस्ट, अब यह होंगे बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर

आधी रात बाद जारी हुई आईएएस-आरएएस की जंबो ट्रांसफर लिस्ट, अब यह होंगे बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर

बीकानेर। राजस्थान में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने के बाद से प्रशासनिक और पुलिस बेड़े में आमूलचूल परिवर्तन का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों में कई तबादला सूचियां जारी हो चुकीं हैं। यही क्रम अब भी जारी है। मंगलवार आधी रात के बाद सरकार ने फिर कुछ तबादला सूचियां जारी कीं। इनमें आईएएस, आईपीएस और आरएएस के अलावा आरपीएस अधिकारियों को भी बड़े पैमाने पर इधर-उधर किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी ताज़ा तबादला सूची में भारतीय प्रशासनिक स्तर (आईएएस) के तीन, भारतीय पुलिस सेवा स्तर (आपीएस) के तीन और राजस्थान प्रशासनिक सेवा स्तर (आरएएस) के 165 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इसी तरह से राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के 236 अफसरों के तबादलों को मंज़ूरी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे देवाराम सैनी का हाल ही बांसवाड़ा में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया था। अब उन्हें कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में रजिस्ट्रार लगाया गया है। इसके अलावा दो जिलों में पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। तीन आईएएस और एक आईपीएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आरएएस की जारी सूची के अनुसार महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार अरुण प्रकाश शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उम्मेद सिंह रतनु अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) बीकानेर होंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) कपिल कुमार यादव का तबादला किया गया है। मनोज सोलंकी को उपखण्ड अधिकारी नोखा (बीकानेर) (दक्षिण), संजय कुमार को सहायक कलेक्टर लगाया गया है।

Join Whatsapp 26