पति था क्वारंटाइन उधर पत्नी प्रेमी संग हुई फरार - Khulasa Online पति था क्वारंटाइन उधर पत्नी प्रेमी संग हुई फरार - Khulasa Online

पति था क्वारंटाइन उधर पत्नी प्रेमी संग हुई फरार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण काफी संख्या में प्रवासी मजदूर पलायन कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कई तरह की अजीबो-गरीब खबरें सामने आ चुकी है। वहीं, बिहार के बेगूसराय से ऐसा मामला आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉकडाउन के कारण एक महिला का पति बाहर से जब लौटा तो उसे क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। इस बीच महिला की नजदीकियां प्रेमी से बढ़ गई और एक बड़ी साजिश रच दी। हालांकि, पति की शिकायत पर महिला और प्रेमी को पकड़ लिया गया है।
 जागा पुराना प्यार
दरअसल, खगडिय़ा जिले के रहने वाले अरुण कुमार की शादी बेगूसराय जिले के बखरी शकरपुरा की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। दोनों नौ महीने से गुजरात में रह रहे थे। लॉकडाउन से पहले अरुण अपनी पत्नी को खगडिय़ा छोड़ आया था और खुद गुजरात लौटकर मजदूरी करने लगा था। इसी बीच नेहा अपने मायके बेगूसराय चली गई। वहीं, कोरोना महामारी को लेकर देश में लॉकडाउन लागू हो गया। लॉकडाउन के कारण अरुण अपने घर लौट आया। लेकिन, इस बीच नेहा की नजदीकी अपने प्रेमी से बढ़ गई।
पत्नी ने रची साजिश
अरुण जब अपने घर लौटा तो 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रहा। लेकिन, इस बीच नेहा का प्यार परवान चढ़ गया और उसने अपने प्रेमी संग भागने का प्लान बना डाला। क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद अरुण अपने ससुराल बखरी शकरपुरा पहुंचा। अपने पति को दोबारा देख उसने बेगूसराय में उसके इलाजा का प्लान बनाया और उसके साथ वापस आ गई। बेगसूराय में नेहा का प्रेमी पहले से मौजूद था और दोनों ने साथ में भागने का प्लान बनाया। नेहा अपने पति अरुण को हॉस्पिटल में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। लेकिन, अरुण ने बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। अब नेहा अपने पति के साथ रहने की जिद कर रही है, जबकि उसका पति अरुण मामले को पंचायत में ले जाने की बात कर रहा है।
अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है नेह
इधर, नेहा का कहना है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है, क्योंकि वह उसके साथ मार-पीट करता है। पति उसे खुश नहीं रख पाता है इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वहीं, प्रेमी कुंदन का कहना है कि वह नेहा के साथ रहना चाहता है। हालांकि, पुलिस अभी मामले को देख रही है। लेकिन, अभी तक नतीज कुछ नहीं निकला है। लेकिन, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26