पारिवारिक विवाद में झगड़े पति-पत्नी, चाकूबाजी में पति की मौत, पत्नी घायल

पारिवारिक विवाद में झगड़े पति-पत्नी, चाकूबाजी में पति की मौत, पत्नी घायल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी आपस में झगड़ पड़े। इस झगड़े में चाकूबाजी हुई, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी घायल है। एक अन्य युवक को चोट लगी है, जो मृतक का भाई बताया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कमला कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई है और घायल महिला का नाम ममता बताया जा रहा है। जो मृतक की पत्नी है। वहीं एक अन्य युवक को भी चोट लगी है, जो मृतक का भाई बताया जा रहा है। घटना कमला कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और इस झगड़े में चाकूबाजी की घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ श्रवण दास संत के अनुसार घटना कमला कॉलोनी की है। जहां पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ और इस विवाद में चाकूबाजी हो गई। जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी घायल है, जिसको ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं एक अन्य युवक घायल है, जो मृतक का भाई है। बताया जा रहा है मृतक का भाई बीच-बचाव करने आया था।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90000 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 116000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90000 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 116000 |