महिला को स्वावलंबी बनाएगा हुनर बाजार,रैम्प पर जलवा बिखेरगी युवतियां - Khulasa Online महिला को स्वावलंबी बनाएगा हुनर बाजार,रैम्प पर जलवा बिखेरगी युवतियां - Khulasa Online

महिला को स्वावलंबी बनाएगा हुनर बाजार,रैम्प पर जलवा बिखेरगी युवतियां

खुलासा न्यूज,बीकानेर।महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 6, 7 एवं 8 मार्च को रविन्द्र रंगमंच में हुनर बाजार लगाया जाएगा। जिसमें महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की स्टॉल लगाई जाएगी। शांति मैत्री संस्थान की निदेशक अंकिता माथुर ने बताया कि पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण ग्रामीण क्षेत्र के महिला दस्तकारों व शहरी महिला उद्यमियों पर भारी आर्थिक असर पड़ा है। उनके द्वारा तैयार वस्तुओं को सम्मान देने की कोशिश में तीन दिवसीय हुनर बाजार लगाया जा रहा है। इण्डिया आर्ट मिशन की सीईओ ऋतु गौड़ ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से बीकानेर की 40 महिला उद्यमियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन स्टॉल्स पर किया जाएगा।प्रदर्शनी में कई स्वयं सहायता समूह व महिलाऐं कशीदाकारी के उत्पाद, पापड़, बड़ी, अचार हस्तनिर्मित आभूषण, प्राकृतिक सौन्दर्य उत्पाद व घर परिवार की रोजमर्रा आवश्यक वस्तुऐं विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगी। महिलाओं द्वारा इस अवसर पर फुड बाजार का भी आयोजन किया गया है। लहरिया की सीईओ तब्बस्सुम शमा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मुबारक देते हुए बताया कि 8 मार्च को रैम्प शो के साथ सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
इस रैम्प शो में लगभग 40 लड़कियां बीकानेर की कलाकारी को रैम्प पर उतारेंगी। माथुर ने बताया कि हुनर बाजार का उद्घाटन पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल व एस पी प्रीति चन्द्रा द्वारा किया जाएगा। इस तीन दिवसीय बाजार के प्रायोजक बीकाजी,सह प्रायोजक पूर्वा इंटरनेशल और रेडियो पार्टनर बिग एफएम होगें। वहीं दैनिक लोकमत और लहरियां भी इसके सहयोगी रहेगेंं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26