Gold Silver

बारिश की संभावनाओं के बीच आगामी दो दिन कैसा रहेगा बीकानेर में मौसम, यहां जानिए

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर बारिश की उम्मीद बनी हुई है, हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन संभाग का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। बीकानेर में दिन-रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से शाम के समय रहने वाली ठंडक भी धीरे धीरे खत्म हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान जहां 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान ने भी बीस का आंकड़ा पार कर लिया है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों में पारा बीस से नीचे था। धीरे-धीरे दिन व रात का तापमान बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि सोमवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मध्यम दर्जे की थंडरस्टोर्म गतिविधियां के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बीकानेर जिले में बारिश नहीं हुई, बल्कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में 14-15 मार्च को मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य में 16-17 मार्च को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में पुन: थंडरस्टॉर्म व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर में भी बारिश की संभावना बन सकती है।

Join Whatsapp 26