
पाकिस्तान से आने लगी गर्म हवाएं, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में बढ़ा तापमान,अब आगे क्या?






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । फाल्गुन का महीना आज से शुरू हो गया है। इसका असर भी प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई शहरों में दिन अब गर्म होने लगे है।बीकानेर सहित 8 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। इस कारण यहां लोग अब दिन में गर्म कपड़े पहनने छोड़ रहे है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी बढ़ने के पीछे कारण पश्चिमी हवाओं का असर माना जा रहा है।
अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक अगले 20 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


