बीकानेर में डेंगू पॉजीटिव से हॉस्पीटल फुल, मच्छरों की भरमार, प्रशासन फेल

बीकानेर में डेंगू पॉजीटिव से हॉस्पीटल फुल, मच्छरों की भरमार, प्रशासन फेल

– कुशालसिंह मेड़तिया की विशेष रिपोर्ट
खुलासा न्यूज, बीकानेर। डेंगू रोकथाम को लेकर भले ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लम्बे चौड़े दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। हालात यह है कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल पीबीएम डेंगू पॉजीटिव से फुल है। हॉस्पिटल में डेंगू पॉजिटिव के सैकड़ों पेशेंट्स रोजाना भर्ती हो रहे हैं, पेशेंट्स को बेड तक नहीं मिल पा रहा है। कई पॉजीटिव मरीज तो फर्स पर ही सो रहे है। हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे है, इस ओर हॉस्पिटल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हॉस्पिटल परिसर के अंदर और बाहर मच्छरों की भरमार है। एच वार्ड में भर्ती पेशेंट्स के परिजन पवन कुमार ने बताया कि डेंगू वार्डों में मच्छरों की भरमार है। हॉस्पिटल के बाहर फैली गंदगी और ठहरे गंदे पानी के कारण भी मच्छर पनप रहे हैं।

डेंगू के 26 नए केस के साथ कुल संख्या पहुंची 290
डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 330 एलिजा टेस्ट हुए जिसमें कुल 26 व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 290 तक पहुंच गया है। प्रत्येक केस को केंद्र में रखते हुए आसपास के 50 घरों में एंटी लारवा एक्टिविटी व सर्वे की गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शहरी डिस्पेंसरियों द्वारा उनके क्षेत्र में एंटीजन पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को भी डेंगू संदिग्ध मानते हुए एंटी लारवा गतिविधियां व सर्वे कार्य किया जा रहा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |