
बुधवार का राशिफल:कन्या-वृश्चिक राशि के लोग परिवार की नाराजगी दूर करने की कोशिश करें, मीन राशि के लोग गलत संगत से बचें






मेष :काम में उतार-चढ़ाव होने से तनाव हो सकता है। नकारात्मकता बढ़ सकती है। जरूरी निर्णय लेने में देर न करें। परिस्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और आपके स्वभाव में भी बदलाव नजर आ रहा है, इसलिए खुद को थोड़ा वक्त दें।
वृषभ: आपके निर्णय की वजह से जीवन में स्थिरता आ सकती है, लेकिन अभी भी आपकी कुछ आकांक्षाएं पूरी न होने से निराशा हो सकती है। परिस्थिति के साथ किस हद तक समझौता करना है, ये बात तय करके अगली योजना बनानी होगी। लोगों की अपेक्षाएं पूरी करते समय अपनी क्षमता ध्यान रखें।
मिथुन : केवल अपनी बातों को महत्व देने से अन्य लोगों का पक्ष समझना आपके लिए कठिन हो सकता है। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। गलतियों से सीख लें और काम में सुधार करें। पुराने मित्र का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
कर्क : आज काम में देरी हो सकती है। जिन कामों में आप संयम दिखा रहे हैं, उनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने से आगे के निर्णय ले पान आसान हो सकता है। किसी व्यक्ति से प्राप्त हो रही महत्वपूर्ण जानकारी के कारण खुद की गलतियों को सुधारा जा सकता है।
सिंह : मन शांत होने से महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दिया जाएगा। चुनिंदा लोगों के साथ मिलकर ही काम करें। कुछ लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अभी नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार और कोर्ट संबंधी काम डेडलाइन पर पूरा करने की कोशिश करें।
कन्या : परिवार के लोगों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करें। अपने पक्ष के साथ अन्य लोगों के नजरिए को समझने की कोशिश करें। एक-दूसरे के साथ नाराजगी को दूर करके महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को साथ मिलकर निभाने की कोशिश करें।
तुला : व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के साथ काम से जुड़ी हुई जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। परिवार के जिन लोगों का विश्वास आपके लिए कम होता हुआ नजर आ रहा है, उसका कारण जानने की कोशिश करें। अभी के समय में आपको अपना पक्ष समझना होगा। फिर भी आपके द्वारा किसी भी प्रकार का व्यवहार या काम गलत न हो, इस बात का ध्यान रखें।
वृश्चिक : रिश्तों में आई दरार को दूर करने की कोशिश करें। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उनके मूड को ध्यान में रखकर चर्चा करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारी उठाने से तनाव हो सकता है।
धनु : आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से विवाद हो सकते हैं। अभी अपने काम और कर्तव्य को निभाने की कोशिश करें। अन्य लोगों को दिए गए सुझाव की वजह से आपके लिए गलतफहमी हो सकती है। साथ में लोगों की बढ़ती हुई नाराजगी नई समस्याएं खड़ी करेगी।
मकर : नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण बनाए रखें। लोगों के द्वारा बोली गई नकारात्मक बातों का असर हो सकता है। जिन लोगों के द्वारा आलोचना की जा रही है, उनका अपने जीवन में क्या स्थान है, इस बात पर विचार करें।
कुंभ : अपने हालातों को देखने का नजरिया बदलने की आवश्यकता है। तभी नए रास्ते मिल सकते हैं। केवल अपने पक्ष को सही मानकर अन्य लोगों की बातों को ठुकराने से एक-दूसरे के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं।
मीन: मेहनत करने का जज्बा होने के बाद भी केवल गलत लोगों की संगत और गलत रास्ता अपनाने से आपकी समस्याएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बढ़ते लालच को दूर करना आपके लिए आवश्यक होगा। परिवार के लोगों से छिपाई गई बातें सामने आने लगेंगी, इस कारण आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।


