रविवार का राशिफल:मिथुन राशि के लोगों की बेचैनी दूर हो सकती है, कन्या राशि के लोगों के अटके काम हो सकते हैं पूरे - Khulasa Online रविवार का राशिफल:मिथुन राशि के लोगों की बेचैनी दूर हो सकती है, कन्या राशि के लोगों के अटके काम हो सकते हैं पूरे - Khulasa Online

रविवार का राशिफल:मिथुन राशि के लोगों की बेचैनी दूर हो सकती है, कन्या राशि के लोगों के अटके काम हो सकते हैं पूरे

 

मेष : सेहत की ओर ध्यान दें। जीवन शैली में कुछ बदलाव करना आपके लिए आवश्यक है। नकारात्मक बातों को दूर करने की कोशिश करें। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। जिन लोगों के साथ विवाद उत्पन्न होते हैं या किसी बात की वजह से मनमुटाव हुआ है, वह दूर करने के लिए समय अत्यंत रहेगा।

वृषभ : जानकारी ठीक से न मिलने से निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। दूसरों का दबाव आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है। विचारों को ठीक से समझने की कोशिश करें। वर्ना नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है।

मिथुन : बेचैनी दूर करने का रास्ता मिलेगा। किसी भी बात को स्वीकार करने से पहले जब तक आप मानसिक रूप से तैयार नहीं होते, तब तक आगे न बढें। पैसों से संबंधित चिंता बढ़ सकती है।

कर्क : भविष्य का विचार करके आपका तनाव बढ़ सकता है। निर्णय में बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है, वर्ना नुकसान हो सकता है, तनाव बढ़ सकता है। अगर आप निर्णय पर टिके रहना चाहते हैं तो खुद को सकारात्मक बनाए रखें। परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें।

सिंह : मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। परिवार से अधिक अन्य लोगों को वक्त देने से करीबी लोगों की नाराजगी का सामना हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से अधिक मौज-मस्ती पर ध्यान न दें। क्षमता से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।

कन्या :जीवन में कुछ बदलाव हो सकता है। अटकी बातें आगे बढऩे लगेंगी। यात्रा हो सकती है, नए लोगों का साथ मिल सकता है। प्रसन्नता मिलेगी। खुद की सकारात्मक बातों के बारे में जागरूकता रखें।

तुला :आपका लक्ष्य पूरा हो सकता है, इस कारण नया लक्ष्य तय हो पाएगा। लोगों के द्वारा प्राप्त हुई प्रशंसा की वजह से अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करें। अभी के समय में अपेक्षित लोगों का साथ आसानी से प्राप्त होगा।

वृश्चिक : अधिकतर बातें मर्जी के अनुसार ही आगे बढ़ेंगी। काम करते समय मन इधर-उधर न भटके, इस बात का ध्यान रखें। आलस बढ़ सकता है। काम आसान तरीके से करने की कोशिश करें, लेकिन काम गलत न हो, इस बात का ध्यान रखें।

धनु :अपनी बात पर अड़े रहने से अन्य लोगों के नजरिए को समझना आपके लिए कठिन रहेगा। अपनी जिद छोडक़र सही निर्णय लें। काम से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर : पैसों का इस्तेमाल संभलकर करें। जब तक लोगों के इरादे समझ नहीं आते, तब तक आपसी संबंध आगे बढ़ाने से बचें। पैसों की आवक बढ़ सकती है।

कुंभ :जिन बातों की वजह से मन में डर रहता है, ऐसी बातों का सामना करने की कोशिश करें। कुछ कामों में विश्वास कम होने से अवसर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आज तनाव से बचने की कोशिश करें। खुद के लिए नकारात्मक विचार न रखें।

मीन : किसी भी निर्णय को अमल में लाते समय दूरदृष्टि रखने की आवश्यकता है। जिन कामों से फायदा प्राप्त हुआ है, उन कामों पर ध्यान रखें। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। आपके संयम के कारण बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26