28 जनवरी का राशिफल:मेष राशि वालों को प्रमोशन, कर्क राशि वालों को उपलब्धियां और मकर राशि के लोगों मिल सकता है सितारों का साथ - Khulasa Online 28 जनवरी का राशिफल:मेष राशि वालों को प्रमोशन, कर्क राशि वालों को उपलब्धियां और मकर राशि के लोगों मिल सकता है सितारों का साथ - Khulasa Online

28 जनवरी का राशिफल:मेष राशि वालों को प्रमोशन, कर्क राशि वालों को उपलब्धियां और मकर राशि के लोगों मिल सकता है सितारों का साथ

मेष: आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन करते हुए ध्यान दें। आप तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कोई कार्य होगा।

वृष : इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सूचना मिल सकती हैं।

मिथुन : अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

कर्क : किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें।

सिंह: आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है।

कन्या : दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे।

तुला : योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। नजदीकी संबंधी से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।

वृश्चिक : आज ग्रह स्थिति आपको यह मैसेज दे रही है, कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

धनु : दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। परेशानियां आएंगी साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है।

मकर: अनुकूल ग्रह गोचर है। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।

कुंभ : किसी शुभ कार्य की वजह से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा।

मीन :परिवारजनों के बीच उचित सामंजस्य बने रहने से कोई विशेष समस्या हल हो सकती है। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशीभरा माहौल रहेगा और विशेष मुद्दों पर भी वार्तालाप होगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26