Gold Silver

शुक्रवार का राशिफल:मिथुन राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है

मेष : दिन की शुरुआत में चिंता रह सकती है। चिंता की वजह से ही आप काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। अभी जो जिम्मेदारी है, उसे निभाएं। कुछ दिनों में परिस्थिति बदलेगी और मर्जी के अनुसार लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ: यदि सेहत संबंधी कोई भी दिक्कत है तो उसे नजरअंदाज न करें। मानसिक तनाव के कारण आसपास की परिस्थिति बदलने की कोशिश करनी होगी। जितनी आपकी क्षमता है, केवल उतनी जिम्मेदारियां लें। लोगों की आलोचना का जवाब देने का यह वक्त अभी नहीं है, इस बात को समझें।

मिथुन : मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है। अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें। जिन बातों की चर्चा आप नहीं कर सकते हैं, उससे संबंधित जो डर है, उसे समझने की कोशिश करें। खुद में जब तक बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं होगा।

कर्क : काम संबंधी बातें आसानी से पूरी होंगी, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में जो समस्याएं हैं, उनका समाधान प्राप्त न होने से मन में चिड़चिड़ापन होगा। इसका असर आपके स्वभाव पर भी नजर आ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति किस प्रकार करनी है, इस बात पर गौर करें।

सिंह : अपने सीमित विचारों में बदलाव करने की कोशिश करें। जब तक नकारात्मक विचार के प्रभाव से बाहर नहीं निकलेंगे, मन के अनुसार काम कर पाना संभव नहीं होगा। लोगों के दबाव और बंधन का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

कन्या : यदि आपको नाराजगी महसूस होती है तो अपने विचारों को तुरंत प्रकट करने की गलती न करें। आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण विवाद उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपका नुकसान होगा, साथ में आपसे संबंधित गलतफहमी बढ़ सकती है।

तुला : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। अभी केवल खुद की बातों को महत्व देना गलत होगा। अन्य लोगों की आप पर बढ़ती निर्भरता को समझने की कोशिश करें। तभी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाना संभव होगा।

वृश्चिक : निर्णय लेने से पहले परिणामों के बारे में विचार करने की आवश्यकता है। करीबी मित्रों के साथ के संबंध तनाव पूर्ण रह सकते हैं। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना अभी संभव नहीं है। इसलिए खुद के लिए और अन्य लोगों के लिए नाराजगी रहेगी।

धनु : अन्य लोगों की बातों से अधिक खुद की बातों को महत्व देना सीखें। यदि आप व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश कर रहे हैं तो हर एक छोटी बात समझ कर बदलाव करने की आवश्यकता है। पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। साथ में जिन लोगों के साथ के संबंध कटु हैं, उन्हें सुधारने पर ध्यान दें।

मकर : बदलाव देखने के लिए पुराने लोगों के साथ संबंध सुधारने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ संबंध सुधारने के लिए दोनों पक्षों के द्वारा प्रयत्न किया जाएगा। जो लोग आपके करीब हैं, उनके साथ दूरियां न बनाएं। अपनी गलती मान कर माफी मांगने की कोशिश करें।

कुंभ : अपने टारगेट पूरे करते समय व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से बार-बार रुकावट हो सकती है। अभी अपने विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करें। जितने अधिक विश्वास के साथ आप काम करेंगे, उतनी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और उत्पन्न होने वाली तकलीफ को दूर करने का रास्ता मिलेगा।

मीन : किसी भी समस्या का सामना करते समय केवल अपने विचारों को सच्चाई मानने की गलती न करें। आपके किसी भी काम की वजह से अन्य लोगों पर दबाव न बने, इस बात का ध्यान रखें।

Join Whatsapp 26