5 फरवरी का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे - Khulasa Online 5 फरवरी का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे - Khulasa Online

5 फरवरी का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे

मेष: समय फायदेमंद है। परिस्थितियां अनुकूल है। अपनी मेहनत और कार्य कुशलता से उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है।

वृष : आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी।

मिथुन: आज परिवार की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी।

कर्क : घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अथवा स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। इसलिए प्रयासरत रहे।

सिंह : अपनी जीवनशैली को और उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील रहें। इससे आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आपको तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

कन्या: परिवार वालों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार होगा। बच्चों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कामों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, तो तुरंत उस पर अमल करें। परिस्थितियां अनुकूल है।

तुला: आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को आपकी तरफ खींचेगा। पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।

वृश्चिक : घर में कोई धार्मिक अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों की प्लानिंग होगी। तथा घर में सकारात्मक व्यवस्था बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी बढ़ोतरी करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।

धनु : पिछले काफी समय से युवा लोग किसी काम को लेकर कोशिश कर रहे थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम हासिल होने की उम्मीद है। आपको अपने किसी कार्य में शानदार सफलता हासिल होने वाली है, इसलिए हर काम को बहुत सोच-समझकर तथा मन लगाकर करें।

मकर: कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती हैं।

कुंभ : पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे। और आपके द्वारा लिए गए निर्णय सर्वोपरि भी रहेंगे। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे।

मीन : पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। रुपयों की आवक के लिहाज से आज का दिन श्रेष्ठ है। घर में सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए बहुत उचित रहेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26