15 दिसंबर का राशिफल:कर्क राशि के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, तुला वालों की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर - Khulasa Online 15 दिसंबर का राशिफल:कर्क राशि के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, तुला वालों की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर - Khulasa Online

15 दिसंबर का राशिफल:कर्क राशि के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, तुला वालों की आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

15 दिसंबर, बुधवार को शिव योग बनने से कुछ लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनमें मकर और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। तुला और धनु राशि वाले लोगों के काम पूरे होंगे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और तनाव खत्म होगा। इनके अलावा कर्क राशि वाले लोगों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। वहीं, मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को सार्थक बनाने में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे बने रहेंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं है। किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। नकारात्मक बातें याद रखने से आपकी कार्य क्षमता में कमी यहां सकते हैं
व्यवसाय- बिजनेस में ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थिति में ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद न करें। पैसा मिलने से राहत महसूस होगी। इस वक्त ज्यादातर काम फोन से ही होंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रह सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी।परंतु आपका सावधान रहना आपको स्वस्थ भी रखेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इसका परिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। समय अनुसार अपने दिनचर्या में भी परिवर्तन लाने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
नेगेटिव- फालतू की बातें और गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का सामना करें।
व्यवसाय- आज बिजनेस में कुछ सकारात्मक गतिविधियां शुरू होंगी। समय पर काम पूरे हो जाएंगे। काम ज्यादा होने से परेशान रहेंगे।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंध में गंभीरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और आहार व्यवस्थित रखे। संतुलित खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- अफवाहों पर ध्यान ना दें। तथा अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत करने से शांति महसूस होगी। विद्यार्थी वर्ग भी अपने पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान देंगे।
नेगेटिव- इस समय अपनी मनो स्थिति मजबूत बनाकर रखें। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है परंतु किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। नौकरी पेशा लोगों की रूटीन भरी दिनचर्या ही रहेगी।
लव- इस समय विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दे। हालांकि घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। सफलता जरूर मिलेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसलों को ही महत्व दें। आप अपनी मेहनत और योग्यता से महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव- दूसरों की समस्याओं में उलझ कर आप अपने व्यक्तिगत काम प्रभावित कर सकते हैं। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें।इस समय बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय सामान्य ही है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल हो ही जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में आप काम का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार करके व्यवस्था को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- यह समय अपनी योग्यता और क्षमता ओं का सहयोग करने का है।अपनी क्षमता को कैरियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में ना आने दे। बच्चों के साथ ज्यादा टोका टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस के नए मॉडल मिलेंगे। लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका पैसा मिल सकता है। राजकीय परेशानी दूर हो सकती है। अपना व्यवसायिक हिसाब किताब पारदर्शी रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- अपना नियमित ब्लड प्रेशर आदि चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- वित्तीय योजनाओं संबंधी कामों पर खासतौर से ध्यान दें। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे।
नेगेटिव- दूसरों पर अधिक विश्वास करना और उनकी बातों में आ जाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की चिंताएं छोड़ कर अपने कैरियर संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें। इस समय किसी पड़ोसी के साथ भी कहा सुनी होने जैसी स्थिति बन सकती हैं।
व्यवसाय- इस वक्त वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें क्योंकि बिजनेस में नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। इस समय मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। ये समय धैर्य से बीताने का है।
लव- घर परिवार में उचित व्यवस्था तथा सामंजस्य बना रहेगा। तथा सभी सदस्य सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- रुकी हुई पेमेंट आदि मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक दिक्कतें भी दूर होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुझान बढ़ेगा। भाइयों अथवा निकट संबंधी के साथ कुछ लाभकारी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई दुखद समाचार मिलने से मन परेशान रहेगा। धैर्य बनाकर रखें तथा अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में रुकावटें आएंगी। फिर भी सूझबूझ से काम पूरे होते जाएंगे। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम नतीजा मिल सकता है। ऑफिस में कुछ राजनैतिक माहौल रह सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार जनों के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे।
नेगेटिव- आय और अपेक्षा व्यय में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। इस वक्त कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव- जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या दूर हो होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे तथा आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य भी पूर्ण कर पाएंगे। इस समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। कोई आपकी भावुकता और उदारता का नाजायज फायदा भी उठा सकता है। इसलिए अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाएं। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमीया ना आने दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों के लिए स्थिति सामान्य ही है। मार्केटिंग संबंधी कामों को समझने और संपर्क सूत्र बढ़ाने में समय बीताएं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें।
लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। अचानक ही किसी पुराने मित्र से फोन द्वारा बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित ही रखें, लापरवाही बिल्कुल ना करें। वरना मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की उचित संभावना है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजनाएं बना ले। ग्रह स्थिति अनुकूल है परंतु इनका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है।
नेगेटिव- ज्यादा सोचने विचारने में समय व्यतीत ना करें। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
व्यवसाय- मार्केटिंग और बिजनेस संबंधों को मजबूत करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत खोल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। नौकरी पेशा लोग ऑफिस के कार्यों समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव- घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान करना सकारात्मकता देगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला भुना भोजन से परहेज करें। एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- उन कार्यों को पूर्ण करने का समय आ गया है, जिनके लिए पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी, तथा आपसी संबंधों में सुधार आएगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा संबंधी योजना की बनेगी।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने विचारों में भी परिवर्तन लाएं। कभी-कभी आपका जिद्दी और शंकालु स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। विद्यार्थी इस समय पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी बिजनेस में गति आएगी। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ कोई विवाद जैसी स्थिति न बनने दें, इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। बेहतर होगा किसी भी परेशानी में अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा। किसी धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इसे घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। संतान संबंधी चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद विवाद जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें। मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें। वरना आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य मैं व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। बहुत मेहनत की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट हासिल करने में अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी।
लव- व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। इससे संबंधों में सरसता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26