
मंगलवार का राशिफल : कर्क राशि के लिए समय रहेगा पक्ष में, लाभ हो सकता है; मकर राशि के लोग सोच-समझकर चुनें कोई विकल्प





मंगलवार का राशिफल : कर्क राशि के लिए समय रहेगा पक्ष में, लाभ हो सकता है; मकर राशि के लोग सोच-समझकर चुनें कोई विकल्प
मेष: सपनों को साकार करते समय विचारों पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। अधिकतर काम आपके मन के अनुसार ही हो रहे हैं, लेकिन समय पर न होने की वजह से बेचैनी हो सकती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए संयम के साथ कोशिश करें।
वृषभ : समय पक्ष में चल रहा है, इस बात का फायदा उठाने की कोशिश करें। कठिन कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना संभव हो सकता है। अटके हुए काम आगे बढऩे लगेंगे। कार्य संबंधी तकलीफ दूर होगी।
मिथुन : प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। अन्य लोगों से मिली प्रेरणा का उपयोग व्यक्तिगत जीवन को सुधारने के लिए करें। आर्थिक पक्ष के साथ अपनी काबिलियत भी बढें, इस बात का ध्यान रखें।
कर्क : नई शुरुआत हो सकती है। आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी होगी। जिस प्रकार से कार्य क्षमता रहेगी, उसी तरह से कम समय में अधिक काम को पूरा करना संभव हो सकता है। अभी के समय में प्रगति आसानी से प्राप्त होगी।
सिंह : लोगों से मिली प्रशंसा के कारण आपका विश्वास बढ़ेगा, लेकिन आलस न हो, इस बात का ध्यान रखने की कोशिश करें। काम करते समय पूरी जानकारी प्राप्त करके ही आगे बढऩे की कोशिश करें। आपकी कमजोरी का फायदा अन्य लोग न उठाएं, इस बात का ध्यान रखें।
कन्या : आज किसी भी प्रकार का बदलाव करना संभव नहीं है। जिस प्रकार से जीवन आगे बढ़ रहा है, उसे बढऩे दें। जिन बातों से संबंधित चिंता होती है, उनके जवाब जल्दी ही प्राप्त होंगे। अपनी ऊर्जा में बदलाव करने की कोशिश करें।
तुला : समस्या का हल प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिस्थिति में बदलाव नजर आएगा। अचानक मिले मौके का फायदा उठाकर आगे बढऩे की कोशिश करें। भावनात्मक रूप से सकारात्मक महसूस होगा।
वृश्चिक: समय का ठीक से इस्तेमाल करें। जीवन में बदलाव करना आपके लिए आवश्यक होगा। बिगड़ी हुई जीवन शैली के कारण अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं, इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर हो सकता है। अपनी संगत को सुधारने की कोशिश करें।
मकर : आपके द्वारा किए प्रयत्नों की वजह से आगे बढ़ पाना संभव होगा, बेचैनी बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपने विचार और स्वभाव में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। जिन बातों की वजह से निराशा होती है, उन्हें बदलना आवश्यक होगा।
मकर : जितने अधिक विकल्प प्राप्त होंगे, उतना अधिक कन्फ्यूजन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के लोगों की बातें ध्यान में रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपकी मर्जी के अनुसार महत्वपूर्ण घटना घटेगी, लेकिन परिणामों की पूरी तरह से जिम्मेदारी आपको ही उठानी पड़ सकती है।
कुंभ : भावनाओं को नियंत्रण में रखते हुए परिस्थिति में संतुलन बनाने की कोशिश करें। बड़ा निर्णय लेते समय उससे जुड़े लोगों के विचारों को ध्यान में रखना होगा। अभी के समय में परिवार से जुड़ी हर एक जिम्मेदारी आपको अकेले ही निभानी पड़ सकती है।
मीन : हर कार्य में संयम रखें। प्रयत्नों में सतर्कता रखना आपके लिए जरूरी है। तुरंत किसी भी काम में बदलाव नजर न आए, लेकिन परिस्थिति अचानक से बदलने की संभावना है। आज जीवन के हर एक काम में सफलता मिल सकती है।


