शनिवार का राशिफल:कन्या राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ और मकर राशि वालों के इनकम सोर्स बढऩे के योग हैं - Khulasa Online शनिवार का राशिफल:कन्या राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ और मकर राशि वालों के इनकम सोर्स बढऩे के योग हैं - Khulasa Online

शनिवार का राशिफल:कन्या राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ और मकर राशि वालों के इनकम सोर्स बढऩे के योग हैं

मेष: आज ग्रह स्थिति में कुछ बदलाव होगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाना आपको गलती से बचाएगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन भी संभव है।

वृष : समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी साबित होंगे।

मिथुन : कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। साथ ही पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप दैनिक कार्यों के साथ-साथ अपनी हॉबी के लिए भी कुछ समय निकालकर सुकून महसूस करेंगे।

कर्क : जनसंपर्क और अधिक विस्तृत होंगे। साथ ही कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। दिन सकारात्मक व्यतीत होगा।

सिंह : आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में अधिकतम समय व्यतीत होगा। साथ ही घर-परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ खास मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।

कन्या : ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत महसूस करेंगे। बच्चों के शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।

तुला: घर में नवीनीकरण अथवा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की शॉपिंग होगी। स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी, और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है।

वृश्चिक:  अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत होगी परंतु सफलता भी अवश्य मिलेगी। निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे।

धनु : आज कोई बड़ी दुविधा हल हो जाने से मानसिक सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उत्तम संभावना है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

मकर: दिनचर्या को बेहतरीन और क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अनुभवी लोगों का सानिध्य और सहयोग भी बना रहेगा।

कुंभ :  इस समय बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और आप काफी हद तक व्यवस्थित भी कर लेंगे। अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें इससे सुकून भी मिलेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे।

मीन : कुछ समय एकांत अथवा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे सुकून और शांति मिलेगी तथा इससे आपको कई उलझे सवालों का जवाब भी मिलेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए खुशखबरी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26