17 नवंबर का राशिफल:कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए रहेगा फायदे वाला - Khulasa Online 17 नवंबर का राशिफल:कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए रहेगा फायदे वाला - Khulasa Online

17 नवंबर का राशिफल:कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए रहेगा फायदे वाला

17 नवंबर, बुधवार को मेष राशि में चंद्रमा के आ जाने और मंगल के साथ दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। इस  शुभ योग का फायदा 5 राशियों का मिलेगा। आज कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सितारों का साथ मिलेगा। जॉब और बिजनेस में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज व्यतिपात और मृत्यु नाम के अशुभ योग भी रहेंगे। इस कारण मेष, वृष, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। इन 6 राशि वालों को कामकाज में संभलकर रहना होगा। वहीं, तुला राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन्हें लेन-देन और निवेश में बहुत सावधानी रखनी होगी।

12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी।
नेगेटिव- किसी से छोटी सी बात पर वाद विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि विरोधी चाह कर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से बनते कामों में बाधाएं भी आएंगी।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपनी योग्यता से काम पूरा कर लेंगे। बड़े और ठोस फैसले भी लेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी के साथ मतभेद या गलतफहमी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। संतान के करियर व विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। किसी निकट संबंधी के साथ गेट टुगेदर संबंधित प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपका अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- आज पारिवारिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। कुछ रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। संपत्ति, बंटवारे संबंधी मसले आपसी सामंजस्य से आसानी से हल होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी परिवार के साथ जाने से सबको खुशी और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- अपने किसी नजदीकी संबंधी के साथ ही छोटी सी बात पर वाद विवाद की संभावना है। अपने गुस्से और जिद पर काबू रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आएंगे, तथा प्रिय जनों से विमुखता आपको तनाव देगी। वित्तीय मामलों में लापरवाही ना बरतें।
व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधि और कामकाज पर पूरी नजर रखें। व्यापारिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इसमें समस्याएं भी आएंगी, लेकिन सुनियोजित ढंग से उनका समाधान भी निकाल लेंगे।
लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध सार्वजनिक हो सकते हैं। थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य- दांत दर्द जैसी तकलीफदेह परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक अथवा घरेलू इलाज भी फायदेमंद रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- आपकी मेहनत, प्रयास परिश्रम के साथ परिणाम हासिल होंगे। अपनी गंभीर सोच बल व बुद्धि बल से काम करने पर आपको सही और कोई उचित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। घर की साज-सज्जा से संबंधित कुछ छोटी मोटी चीजों की खरीदारी मैं भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी घनिष्ठ मित्र अथवा संबंधी से वाद विवाद होने पर दुख की अनुभूति होगी। किसी के प्रति की गई भलाई के आपको नकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे किसी भी प्रकार का उधारी संबंधी लेनदेन स्थगित रखें।
व्यवसाय- कामकाज में व्यस्तता रहेगी। अपना काम निकलवाने के लिए कई हथकंडे अपनाने पड़ सकते हैं। इस वक्त बिजनेस संबंधित कोई बड़े और ठोस फैसले जरूर लें, इसके प्रभाव दीर्घकालिक रहेंगे। और सकारात्मक भी रहेंगे।
लव- पारिवारिक लोगों के बीच खुशी भरा समय व्यतीत होगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां सामने आएंगी। आपको इस समय अपने खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- राजनीतिक मामलों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी सुलझ जाएगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी संत व प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखरेगी।
नेगेटिव- किसी मित्र कोई बात कड़वी लगने से आपका मूड खराब है सकता है। रुपए पैसे के मामले में भी हाथ कुछ तंग रहेगा। पैसा आने से पहले जाने के रास्ते भी तैयार रहेंगे। लोग आपकी भावनाओं का गलत व अनुचित लाभ उठा सकते हैं।
व्यवसाय- जनसंपर्क मजबूत होंगे और फायदेमंद रहेंगे। इस वक्त व्यापारिक बदलाव संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। लक्ष्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा। कर्मचारियों के साथ मीटिंग करने से उचित परिणाम सामने आएंगे। परंतु विरोधियों की क्रियाकलापों को नजरअंदाज ना करें।
लव- पारिवारिक सुख शांति में वृद्धि होगी। किसी पार्टी, समारोह में भी परिवार के साथ जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। प्रेम प्रसंगों को लेकर बदनामी और अपयश का योग बना हुआ है।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से आप अपने आप को फिट महसूस करेंगे। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- दिन कुछ मिलाजुला प्रभाव देने वाला है। इस समय कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी हिम्मत और सराहनीय रहेंगे। विद्यार्थी और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। मीडिया से जुड़े लोगों में अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने और अधिक रूचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- दैनिक कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं जिसकी वजह से आप स्वयं को असहज महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं बढ़ेगी इसलिए अभी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से बचें। युवा वर्ग अपने काम को तत्परता से व सावधानी पूर्वक करें अन्यथा प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में कोई जरूर काम पूरा हो सकता है। आप अपना प्रेजेंटेशन कैसे करते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। नई नई योजनाएं बनेंगी, और उस पर कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। परंतु विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें बिना वजह वह लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
लव- पारिवारिक सुख व समृद्धि बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सुरक्षा करना उन्हें खुशी देगा। पार्टी और मौज मस्ती संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। भारी खानपान से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह व अनुभव का पूरा लाभ उठाएं। आप अपनी दबी हुई इच्छाएं बच्चों के माध्यम से पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पढ़ाई कर रहे व्यक्तियों के लिए उत्तम समय है। संपत्ति के मामलों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। कोई पारिवारिक मामला बढ़ सकता है। किसी भी वाद विवाद को धैर्य एवं संयम से निपटाने का प्रयास करें। गुस्से और ज़िद से हालात और बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- आत्मविश्वास और योग्यता से बिजनेस व्यवस्था बनी रहेगी। नया काम शुरू करने की योजना बन रही है, तो उस पर ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत है। हालांकि आपके काम उचित रूप से बनते जाएंगे। इस समय लेबर संबंधित समस्या आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। पता आप ही घर परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से परिवार की व्यवस्था बिगड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक दायित्व को बहुत अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग के किसी प्रतियोगिता की तैयारी में प्रयासरत रहेंगे। और सफलता भी मिलेगी। कोई यात्रा भी संभव है। निजी संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
नेगेटिव- किसी सहकर्मी अथवा रिश्तेदार से कोई बात विवाद होने से आपका मूड खराब रहेगा। बेहतर होगा कि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न ही ना होने दें। कभी-कभी अपने दायित्व को निभाने में परेशानी आ सकती है। जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें , इससे आप को सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- घर में व्यस्तता की वजह से काम में समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि जरूरी कामों को टाल ही दें। इस समय निवेश संबंधी कोई काम न करें। क्योंकि जल्दबाजी और अधिक समय ना देने की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। महिलाएं घर गृहस्ती के कारण निपुणता से संपन्न करेंगे। जिससे परिवार में प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- दोपहर बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। कोई दुर्घटना जैसी आशंका भी बन रही है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं या आज इस्तेमाल न हीं करें तो ज्यादा अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कुछ सामाजिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। महत्व पूर्ण लेनदेन भी होगा। आदित्य सत्कार करके आपको खुशी मिलेगी। घर परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- परंतु यहां भी ध्यान रखें कि आपकी उदारता का कुछ लोग गलत फायदा ही उठाएंगे। किसी कार्य में बहुत अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता ना मिलने से मन कुछ खिन्न रहेगा। किसी पड़ोसी से झगड़ा या विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से आप अपने कार्य में भी ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- व्यापार में आप अपने किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। भूमि निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कोई व्यवसायिक सेमिनार में भी व्यस्तता रह सकती है। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर ज्यादा उत्साहित रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रहेगा। परंतु समय रहते आप कोई हल भी निकाल लेंगे। विवाहेतर संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। तथा घर परिवार मैं अपना उचित समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- अपने की व्यस्तता की वजह से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे। जिसकी वजह से थकान तनाव जैसी परेशानियां आएंगे। कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- समय की गति पूर्णता आपके पक्ष में है। बच्चों से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। मांगलिक कार्यों की भी रूपरेखा बनेगी। आप सभी मानवीय संबंधों को मधुरता से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रिय जनों से मुलाकात हर्ष और आनंद भरा वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी व्यर्थ के कार्य में भी समय नष्ट होगा। आपकी अपनी लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। दूसरों के मामले में कठोर फैसले ना दें, अपना अड़ियल रवैया त्याग दें। आधुनिकीकरण के चक्कर में धन का अपव्यय हो सकता है।
व्यवसाय- आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी लोगों के सामने आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां और बढ़ेंगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जिनकी वजह से उचित आर्डर भी मिलेंगे। वक्त के साथ कारोबारी योजना में बदलाव लाना जरूरी है।
लव- आपकी अत्यधिक व्यस्तता और चिड़चिड़ापन की वजह से घर परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगे।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मौसम संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। परंतु फिर भी आप अपने आत्मबल द्वारा कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल होगा। परिवार के साथ घूमने फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। आपकी प्रतिभा उभर कर सबके सामने आएगी। कोई सपना साकार करने का उचित समय है बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी कुछ लाभदायक फैसले लेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। किसी भी प्रकार का लेनदेन इस समय स्थगित रखें। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। ज्यादा घमंड और जिद की वजह से आपकी मानहानि भी हो सकते हैं।
व्यवसाय- नए कारोबारी सौदे फायदा देने वाले रहेंगे। व्यवसायिक व्यवस्था उचित रहेगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी कामों में ज्यादा फायदे वाली परिस्थितियां बन रही हैं। इन कामों में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर ओर व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने से सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित नियमित जांच करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- ज्यादातर वक्त अपनी रूचि पूर्ण कार्यों को करने में व्यतीत होगा। जिससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट मुलाकात होगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा।
नेगेटिव- परंतु जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पिछले कुछ समय से जिस बात को लेकर आप परेशान है, अभी उसका हल मिलने में मुश्किल रहेगी। कोई अप्रिय समाचार से आपका मन व्यथित रहेगा। ध्यान रखें कि इस समय कोई आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत और लगन के उचित नतीजे हासिल होंगे। पिछले समय में किए गए निवेश के उचित नतीजे इस वक्त हासिल होने वाले हैं। अधिकारियों से काम निकलवाना आसान रहेगा। साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है।
लव- परिवारिक व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। परंतु भाइयों के साथ किसी प्रकार के मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक प्रभाव घर के माहौल पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि किसी भी वाद विवाद से अपने आप को दूर ही रखें।
स्वास्थ्य- मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। योगा और मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी आप अपनी मेहनत द्वारा अपने अधिकतर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार तथा दोस्तों के मध्य प्रतिष्ठा बनी रहेगी। स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। समय हंसी खुशी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- बच्चों की मनमानी रवैया से कुछ परेशानी रहेगी। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस वक्त जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किराएदरी संबंधी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ की गई साझेदारी सफल रहेगी। मजबूती के साथ की गई नई शुरुआत संपर्कों को भी और अधिक मजबूत करेगी। तमाम तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आपके रचनात्मक तथा सर्जनात्मक कार्यों में और अधिक निखार आएगा।
लव- घर परिवार का वातावरण उचित बना रहेगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। मौसमी परेशानिया हावी रहेंगे। घरेलू तथा आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी ही स्वास्थ्य करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक-

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26