Gold Silver

14 नवंबर का राशिफल:मेष राशि वालों के लिए रहेगा आर्थिक फायदे वाला दिन,

14 नवंबर को चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और मीन राशि में रहेगा। जिससे चर योग बनेगा। इस शुभ योग से मेष राशि वालों को फायदा होगा। चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर होने से मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। इन दो राशियों के लोगों को लेन-देन में नुकसान हो सकता है। जोखिम भरे कामों से भी इन्हें बचना होगा। इनके अलावा वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इन 9 राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ तो मिलेगा लेकिन परेशानी और रुकावटों वाला दिन भी रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन पारिवारिक व आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदाई है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ विश्वास से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रख कर कार्य करें, तभी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट होंगे, जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। व्यवसायिक लोगों के बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सरकारी कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसे परेशानी महसूस हो सकती हैं। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आप घर की साज-सज्जा व रचनात्मक कार्य में अपने आप को व्यस्त रखेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें घर की व्यस्तता की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं, जोकि बहुत महत्वपूर्ण थे। इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी गुस्सा या वाणी में कटूता के कारण बनते कार्य में विघ्न आ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में निगरानी रखने की जरूरत है। कर्मचारियों की कुछ लापरवाही का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। नुकसान की भी आशंका लग रही है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है, क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
स्वास्थ्य- गैस व कब्जियत की शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- आज छुट्टी का पूरा फायदा उठाएंगे। परिवार के साथ हास परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।
नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर पर करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने के बजाय काम को स्थगित ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय कार्यों में अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। किसी भी तरह के रिस्क से बचें। बड़ी परेशानी आ सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दे। आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की कमजोरी व थकान महसूस होगी। लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- विद्यार्थियों के पढ़ाई या कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद विवाद भी किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएंगे।
नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। के साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। इसलिए परिवार में डिसिप्लिन बना कर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी योजना काफी समय से रुकी हुई थी आज उसे पूरा करने का उचित समय है। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों को सुधारने में ध्यान केंद्रित रखें। किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका बनी हुई है।
लव- प्रेम प्रसंग मर्यादा पूर्ण रहेंगे। किसी तीसरी व्यक्ति के कारण पति पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सचेत रहें।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकास संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकते हैं। ज्यादा गरिष्ठ और तेलिय भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- सिंह लग्न के व्यक्तियों में आत्म बल व आत्मविश्वास की प्रबल भावना रहती है। आज ही ग्रह गोचर इनके पक्ष में हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से आपको नुकसान भी सहना पड़ सकता है। अपनी इस कमी पर ध्यान दें। आलस को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। उनकी वजह से काम में रुकावट आ सकती है। पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए आज का दिन उत्तम है।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न होने से दरार आएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी व पसीने की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। धूप में जाने से परहेज करें और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। और सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उसका भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग अपने पढ़ाई व कैरियर के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। घर से संबंधित कुछ काम रखने से तनाव उत्पन्न हो सकता है, हालांकि आप समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। उनकी किसी गलती से आपको अपराध बोध हो सकता है। निवेश संबंधी कामों में फैसला लेने से पहले उस पर सोच विचार जरूर करें।
लव- अविवाहित के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक से प्रति मिलने से विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व खानपान संयमित रखें। क्योंकि गैस व एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बना कर रखना आपका महत्वपूर्ण गुण है। अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करें। और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपके लिए अवश्य लाभदायक स्थितियां बनेगी।
नेगेटिव- परिवार के सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दे। उनका सहयोग करें इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। क्योंकि कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस में डील या लेन-देन करते वक्त बहुत सावधानी रखनी होगी। विश्वासघात होने की आशंका है। ऑर्डर केंसिल होने के कारण नुकसान हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय पर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनःमधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से संबंधित हेल्थ खराब रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आप का विशेष योगदान रहेगा। तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकते हैं।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार करना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान तथा बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम अधिक होने से घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में खटास ना आने दे। प्रेम संबंधित जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने जैसी की बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्व मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी।
नेगेटिव- कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ ले। आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। बेहतर तो यही है कि आज इन गतिविधियों को स्थगित रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी उपस्थिति तथा निगरानी में ही करवाएं।
लव- पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब है सकता है। अपने वजन को भी कंट्रोल करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाकर रखने में आप कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि घर के लोगों पर ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल नहीं खराब होगा। तथा बच्चों में आत्मविश्वास भी जागृत होगा।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। परंतु कार्य बिना व्यवधान के संपन्न नहीं होंगे, इसलिए धैर्य बनाकर रखे। कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इनकी वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख सुविधा तथा देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिसे सभी सदस्य अपने आप को और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। आपसी भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना और उन पर रोक टोंक करना आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला सकते हैं। अपने स्वभाव में लचीलापन बना कर रखें। युवा वर्ग में टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपने कार्य संबंधी नीतियों में जो बदलाव किए हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मीठी नोकझोंक रहेगी। जो आपसी संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सब की तरफ से चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है। आज बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें। क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय- बहुत अधिक कामयाबी की चाह में गलत रास्तों का चुनाव ना करें। इससे आप के मान सम्मान व साख पर धब्बा लग सकता है। अपने अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लें तो उचित रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- थायरॉइड व रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

Join Whatsapp 26