शुक्रवार का राशिफल:कर्क राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा, कन्या राशि के लोग परिवार के साथ बिताएं समय - Khulasa Online शुक्रवार का राशिफल:कर्क राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा, कन्या राशि के लोग परिवार के साथ बिताएं समय - Khulasa Online

शुक्रवार का राशिफल:कर्क राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा, कन्या राशि के लोग परिवार के साथ बिताएं समय

 

मेष : पैसों से जुड़ी तकलीफ दूर करने के लिए अपने खर्च और आय के बारे में विचार करते हुए योजना बनाएं। खर्च बढ़ सकते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की क्षमता आप में है। इसलिए खुद पर विश्वास बनाए रखें।

वृषभ : परिवार और करीबी रिश्ते में हो रहे उतार-चढ़ाव आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। जरूरत से अधिक परिवार की बातों में उलझे रहने से काम को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। परिवार में से कोई व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है। अभी हालात में बदलाव करना संभव नहीं है, इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखें।

मिथुन : काम को बेहतर करने का उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन अपेक्षा के अनुसार अवसर न मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। लक्ष्य काफी बड़े नजर आएंगे, लेकिन इन्हीं लक्ष्यों को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।

कर्क : पुरानी बातों का विचार करते हुए आप वर्तमान में जो सकारात्मक परिस्थिति है, उसे भी नकारात्मक बना रहे हैं। असफलता के विचारों पर ध्यान देने की वजह से अपनी क्षमता के अनुसार काम करना आपके लिए मुश्किल होगा। नए अवसर के लिए विचार करने के साथ काम करने की आवश्यकता होगी।

सिंह : परिस्थिति की जानकारी ठीक से होने के बाद भी आप काम नहीं कर पाएंगे, इस बात से कई लोग नाराज हो सकते हैं। जिन बातों के कारण आपको प्रसन्नता मिलती है, आपका ध्यान केवल उन्हीं बातों पर बना रहेगा। मित्रों के साथ के संबंधों में बार-बार उतार-चढ़ाव आने से अकेलापन महसूस हो सकता है।

कन्या: परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की वजह से आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। परिवार के लोगों को मदद करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें। अन्य लोगों को महत्व देते हुए खुद की सेहत को नजरअंदाज न करें।

तुला : पैसों से संबंधित काम में किसी भी प्रकार का गलत कदम न उठाएं। खुद की गलतियों से मिली सीख को अमल में लाने की कोशिश करें। आपको मिला अनुभव मूल्यवान है और इस अनुभव के जरिए जीवन में प्रगति प्राप्त कर पाएंगे।

वृश्चिक : अधिकतर काम मर्जी के अनुसार होने से प्रसन्नता रहेगी। जैसे-जैसे आर्थिक फायदा होगा, वैसे-वैसे जीवन में स्थिरता आएगी और पैसों से संबंधित तनाव दूर होगा। नई योजनाओं के बारे में आपके द्वारा विचार किया जा सकता है।

धनु : वर्तमान की परिस्थिति को समझते हुए खुद से अपेक्षाएं रखें। काम और पैसों से संबंधित किसी व्यक्ति के साथ की गई तुलना की वजह से आप खुद के लिए ही तकलीफ बढ़ा सकते हैं।

मकर : लोगों से अपेक्षा के अनुसार मदद न मिलने से तकलीफों से गुजारना पड़ेगा। व्यक्तिगत जीवन की गोपनीय बातें दूसरों के सामने बोलने की गलती न करें। अपनी संगत सुधारने की आवश्यकता है।

कुंभ : केवल अपने विचारों को सच्चाई मानकर किए गए निर्णय की वजह से लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वभाव में संयम लाने की कोशिश करें। जितना अधिक महत्व अहंकार और जिद को देंगे, उतनी अधिक परेशानियां बढ़ेंगी।

मीन : काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। अभी भावनाओं पर नियंत्रण बना रहेगा, इस कारण सही बातों पर ध्यान दे पाएंगे। आपका जीवन सुधर सकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26