8 दिसंबर का राशिफल:आज कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिल सकता है उम्मीद से ज्यादा फायदा - Khulasa Online 8 दिसंबर का राशिफल:आज कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिल सकता है उम्मीद से ज्यादा फायदा - Khulasa Online

8 दिसंबर का राशिफल:आज कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिल सकता है उम्मीद से ज्यादा फायदा

8 दिसंबर, बुधवार को ध्रुव और छत्र नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। इनका फायदा आठ राशियों को मिलेगा। आज कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को आर्थिक फायदा होने के योग हैं। मेष, तुला, धनु और मकर राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों को भी सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा मिथुन, सिंह और कन्या राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, वृष राशि वालों की आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।

 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। हांलाकि धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आप का रुझान बढ़ेगा। तथा धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात आपके लिए संबल का कार्य करेगी।
नेगेटिव- बहुत अधिक सावधानी बरतने के बावजूद कुछ गलतियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी सलाह मशवरा अवश्य करें। शेयर्स, सट्टा जैसे कामों से दूर रहे। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें। इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां हासिल होंगी। उन पर पूरा ध्यान रखें, जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर पाने जैसी योजना बना रहे हैं तो अधिकारियों से जरूर बात करें।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परंतु कभी-कभी आपका गुस्सा परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें। तथा मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 3

वृष – पॉजिटिव- समय संतोष दायक है। जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने का प्रयास करें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, तथा किसी खास मुद्दे पर वार्तालाप भी होगा।
नेगेटिव- ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें ,अपने कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अत्यधिक आत्म विश्वास की स्थिति से बचें। इस वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं तथा कुछ लोगों की नाराजगी भी हो सकती है।
व्यवसाय- लोन लेने की स्थिति बन रही है तो अपनी क्षमता से ज्यादा न लें। वरना आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें, किसी छोटी बात पर विवाद होने की आशंका है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों को सहयोग रहेगा। जिससे आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह की शारीरिक समस्या के प्रति लापरवाही ना करें। इसे गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे तथा कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझेंगी। युवा वर्ग अपने किसी सफल रहेंगे, रचनात्मक कार्यों में भी उनकी रूचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- किसी कार्य में नाकामी मिलने से अपने मनोबल को गिरने ना दें। नजदीकी दोस्तों की मदद आपको राहत देगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो शांतिपूर्ण तरीके से उसको सुलझाने का प्रयास करें। जल्दी ही समस्याओं का हल निकलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था पर सुधार लाना जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। लोगों पर भरोसा करने की बजाय हर फैसला खुद लें। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। इसकी वजह से कुछ मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल गिरने ना दें।मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा। तथा मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण व साज सज्जा संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेंगे। तथा किसी खास कार्य के प्रति भी समय व्यतीत हुआ। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी। कठिन से कठिन कार्य आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- कभी कभी दिक्कतें आने पर आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों की बजाएं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे। जोकि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। आप की छवि और प्रतिष्ठा भी पड़ेगी। परंतु स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, कोई नुकसान की भी आशंका है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- थोड़ी बहुत खासी जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- मीडिया अथवा किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा कुछ नई जानकारियां और समाचार भी मिलेंगे। जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। कोई रुका हुआ या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है। बातचीत करके येन केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। वरना किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी साथ में ही आएंगे। किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दे।
व्यवसाय- बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना जरूरी है। वरना गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे, बेहतर होगा कि उनमें ही अपना ध्यान लगाकर रखें। इस समय कोई भी व्यवसायिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करना जरूरी है।
लव- व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।परंतु घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका भी सहयोग जरूरी है।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। योगा मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें। तथा उचित इलाज भी ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज अधिकतर कार्य नियत समय तथा योजना के अनुरूप निपटते जाएंगे। तथा रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की उचित संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो आज उसे स्थगित ही रखें। इस समय कोई नुकसान की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दे।
व्यवसाय- बिजनेस की योजना और काम सीक्रेट रखें। किसी से शेयर न करें। कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। घर के बड़े लोगों की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
लव- अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी। उचित आहार ले। तथा व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- सम्मानजनक ग्रह स्थिति बनी हुई है।परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाएं अपने कार्यों को बहुत आत्म विश्वास और लगन से संपन्न करने में सक्षम रहेंगी। साथ ही घर की व्यवस्था पर भी उचित ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखेंगे कि अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी अवश्य ले। किसी नजदीकी संबंधों का पड़ोसी से कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी वाणी को भी मधुर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- सरकारी मामलों को लेकर विभागीय जांच चल रही है, तो उसके नतीजे आपके पक्ष में आ सकते हैं। बिजनेस में भी गति आएगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा एक दूसरे की बात और सलाह को अहमियत देंगे। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती हैं। जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी तथा सामाजिक तथा राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। अपना वर्चस्व बनाकर रखने के लिए समय उत्तम है। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप से खुशी भरा वातावरण नहीं तो
नेगेटिव- संतान की गतिविधियों तथा संगति पर नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।अपनी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दें।
व्यवसाय- बिजनेस में सूझबूझ से लिए फैसले आपको सकारात्मक नतीजे देंगे। व्यवसायिक नए संपर्क भी बनेंगे। उपलब्धियों वाला दिन है। योजना बनाकर अपने काम निपटाते जाएं। आमदनी भी बढ़ेगी।
लव- अपने प्रत्येक कार्य में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- सर्दी की वजह से घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपनी जीवनशैली को सुरक्षित रखें। तथा सर्दी से अपना उचित बचाव भी करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- परिवार जनों के साथ घर के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा और धीरे-धीरे सब गतिविधियां व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी।
नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका दिख रही है। क्रोध व कटु भाषा का प्रयोग करने से परहेज करें। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से बिजनेस में ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां घर पर ही रहकर सुचारू रूप से क्रियान्वित हो जाएंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से कार्यों को अंजाम देना आसान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही नौकरी से ही संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। बादी और बांसी खाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आज सपने साकार करने का दिन है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का अवसर मिलेगा। खूब मेहनत से काम करें। इस समय ग्रह स्थितिया कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में स्थान दे। वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।बोलचाल का लहजा नर्म रखें। किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें, उनकी सलाह के लिए फायदेमंद रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नए एग्रीमेंट होने की संभावना है। कुछ बाहरी स्त्रोतों से चल रही बातचीत का आज उचित परिणाम सामने आएगा। सहयोगीयों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अगर कोई नौकरी में बदलाव संबंधी अवसर मिले, तो उसे तुरंत ले लेना चाहिए।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार के साथ शॉपिंग, डिनर आदि जैसे कार्यों में भी व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गर्म सर्द हो जाने से गले में खराश और खांसी जुकाम रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना जल्दी स्वस्थ करेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बना रही है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आ जाती है। जिसकी वजह से कुछ संबंधों में तनाव भी हो जाता है। इंटरनेट अथवा मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। इस समय अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करना बेहतर है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उत्तम डील होने की संभावना है व्यवसायिक गतिविधियों में भी ज्यादा सुधार की संभावना है। कार्य नियत समय पर बनते रहेंगे। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक स्थितियां बनाएंगे।
लव- पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। कुछ समय भाई बहनों के साथ भी व्यतीत करें, इससे रिश्तो में और अधिक मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी के समय सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- इस समय प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है । किसी पॉलिसी पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तुरंत निर्णय ले। स्थितियां आप के पक्ष में है। दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिक देना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान का पढ़ाई पर ध्यान देने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। इस समय रुपए पैसे के मामले मे सारे निर्णय स्वयं ही ले। कर्मचारियों से संबंध ना खराब करें, क्योंकि इस समय उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नया अनुबंध प्राप्त होगा। जो की बहुत ही लाभदायक रहेगा। मीडिया व रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित अनुबंध भी मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को संतुलित बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, इसकी वजह से कुछ तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- अपने विचारों में सकारात्मकता बनाकर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं तथा जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी ना लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26