25 दिसंबर का राशिफल:सिंह और धनु राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, कन्या और वृश्चिक वालों के रुके काम होंगे पूरे - Khulasa Online 25 दिसंबर का राशिफल:सिंह और धनु राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, कन्या और वृश्चिक वालों के रुके काम होंगे पूरे - Khulasa Online

25 दिसंबर का राशिफल:सिंह और धनु राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, कन्या और वृश्चिक वालों के रुके काम होंगे पूरे

25 दिसंबर, शनिवार को प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका फायदा 6 राशियों को मिलेगा। जिससे मेष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। धनु राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और कुंभ राशि वाले लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। इनके अलावा आज वृष, मिथुन, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। अपने आदर्शों और मान सम्मान के प्रति सजग रहेंगे।ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। जिसकी वजह से परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में आपके लिए फैसले सकारात्मक रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में भी स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। महिलाओं को अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी।
लव- घर परिवार में आपसे सामंजस्य के अभाव के कारण कुछ तनाव रह सकता है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा सामाजिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।आत्म मनन करने से आपको बहुत ही शांति मिलेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करे। हाथ में आए अवसरों का सही समय पर उपयोग करना जरूरी है।समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है, क्योंकि आपका बहुत अधिक अनुशासित रहना दूसरों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है।
व्यवसाय- आज ज्यादातर वक्त मार्केटिंग या बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत जाएगा। स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था को अच्छी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अभी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आज आप कामों को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच समझकर पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार तथा समाज में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमी आएगी। कभी-कभी अकारण ही आपका बहुत अधिक गुस्सा करना आपके लिए भी नुकसान दे रहेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करना बेहतर होगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित रखें। पेमेंट को समय रहते कलेक्ट कर ले, ज्यादा टालने से नुकसान ही होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बने रहें।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है।लापरवाही ना करके तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूर्ण करने का उचित समय है। पिछले कुछ समय से चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी।
नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे।आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार के उठापटक रह सकती हैं। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ सोसाइटी संबंधी गतिविधि को लेकर वाद विवाद संभव है।
व्यवसाय- रुके हुए बिजनेस में गति आएगी साथ ही आंतरिक व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। ज्यादातर काम समय पर हो जाएंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
लव- प्रेम प्रसंग और अधिक मजबूत होंगे। आप परिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व उत्साह भरा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। संतान संबंधी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- इस समय कोई भी कार्य बहुत सोच समझ कर करें।आपके साथ कोई धोखा घड़ी हो सकती हैं। ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट ही रखें।
व्यवसाय- पूरी मेहनत और ताकत अपने कामों में लगा दें। व्यावसायिक कामों के लिए ये समय बहुत अनुकूल है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसमें किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए संयमित रहना जरूरी है
लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- यह समय अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। सोसाइटी से संबंधित किसी किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा।
नेगेटिव- आप के बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका आलस और लापरवाही होते हैं। अपने इन अवगुणों पर सुधार करें। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल को खराब कर सकता है पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगी।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा जोड़ों की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- सभी जिम्मेदारियों को खुद पर न लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। इससे आप निजी कामों में भी बेहतर समय बीता पाएंगे, सुकून और शांति भी अनुभव करेंगे। वाहन अथवा मकान खरीदने के लिए लोन संबंधी कार्यवाही जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक ही कोई रुकावट आने से कुछ चिंता बनी रहेगी। संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी नजदीकी मित्र से सलाह मशवरा करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- आपने किसी नए काम की योजनाएं बनाई हैं, तो उस पर कार्यवाही के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों में दूसरों की दखलअंदाजी ना होने दें। खुद पर ही भरोसा रखें। इससे आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करेंगे। जिससे कई रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने करियर को लेकर असंतुष्ट रहेंगे, अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में विवाद बढ़ सकता है। अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए स्वभाव में कुछ स्वार्थी पन लाना भी जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को महत्व दें, निश्चित ही आपको सही समाधान मिलेगा। महिला वर्ग को अपने करियर सफलता हासिल होगी। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा।
लव- घर का माहौल उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति हावी रहेगी। मेडिटेशन योगा इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- कोई पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें की जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत भी हो सकते हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करें। महिलाएं अपने मान सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहे।
व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था बनी रहेगी। किसी बड़े सदस्य के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने का अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इस समय कोई महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
नेगेटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी कटौती रखें। किसी खास मित्र के साथ नोकझोंक हो सकती हैं,जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संगीत, साहित्य, कला आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। क्योंकि आपकी तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं।
लव- पति-पत्नी सामंजस्य से घर की व्यवस्था बेहतर बना कर रखेंगे। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों और मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के कारण शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। अनुच्छेद खानपान की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। परंतु समय का सदुपयोग करना आप की कार्य क्षमता पर भी निर्भर है। आज का दिन खास तौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। कार्यों के प्रति सजगता उन्हें सफलता प्रदान करेगी।
नेगेटिव- छोटी-छोटी नकारात्मक बातों से परेशान होने के बजाय समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें तथा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी छवि को उत्तम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा जैसी परिस्थितियां बनेंगी इस कारण परेशानियां आ सकती है, सहज तरीके से उन्हें हल करने का प्रयास करें। अच्छा ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट मैं सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का हल मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- तनाव और बदपरहैजी की वजह से गैस तथा एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। योगा और मेडिटेशन इसका बेहतरीन इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अपनी योग्यता और सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बिना वजह कोई डर अथवा बेचौनी बनी रहेगी। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है। परंतु अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुकूल उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आलस बिल्कुल ना करें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी मिलेगी।
लव- मित्रों तथा पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध परेशानी का भी कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपना आहार व दिनचर्या को बहुत ही व्यवस्थित रखें। साथ ही डायबिटीज ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26