Gold Silver

2 दिसंबर का राशिफल:वृष, मिथुन और कर्क राशि वालों को धन लाभ होने के योग

2 दिसंबर, गुरुवार को शोभन और स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इस कारण 12 में से 8 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परेशानियां दूर होंगी। नौकरी और बिजनेस के कामों में सफलता मिलेगी। कई मामलों में फायदे वाला दिन रहेगा। इनके अलावा तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इन 4 राशियों के लोगों को कामकाज में संभलकर रहना होगा।

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आप काफी समय से जिस कार्य को करने के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित अनुकूल परिणाम हासिल होने वाले हैं। तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। बेहतरी के लिए आप अपनी दिनचर्या मैं कुछ बदलाव लाने पर विचार करेंगे, जबकि बेहतरीन साबित होगा।
नेगेटिव- जोखिम भरे कार्यों को करने से बचे। इस वजह से आप फाइनेंस संबंधी दिक्कतों में फंस सकते हैं। अपनी गतिविधियों व योजनाओं के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। बाहरी लोगों के साथ व्यर्थ के वाद विवाद की स्थिति बनने से दूर रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां सामने आएंगी और उसमें उचित सफलता मिलेगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ हंसी मजाक और मनोरंजन में व्यतीत होगा ।मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे तथा आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का तुरंत अभ्यास करें,आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। संबंधियों के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की आवाजाही में समय खराब ना करें।खर्चे अधिक रहेंगे परंतु घबराए नहीं। यह खर्चे आपकी कुछ बेहतरीन व चुनौती के लिए ही है। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का खतरा ना उठाएं। यह समय संयम से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आमदनी पहले से बेहतर होगी। चापलूस करने वालों से सावधान रहें। वे लोग आपकी योजनाओं का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। युवाओं के करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
लव- दांपत्य जीवन तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। किसी महिला मित्र की वजह से आप संकट में पड़ सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- डाइजेशन संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे।कहीं भी पानी का इस्तेमाल करते समय उसकी शुद्धि का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा तथा लोगों के साथ मेल मिलाप खुशी देगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। जो कार्य पिछले दिनों से चाह कर भी शुरू नहीं कर पा रहे थे , वह आज निर्विघ्न संपन्न हो सकते हैं।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकते हैं। अचानक ही आई परेशानियों से समाधान पाने में कुछ मुश्किलें आएंगी।बच्चों पर अपना गुस्सा ना उतारे अन्यथा वे आपके विरोधी हो सकते हैं। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी दोस्त की मदद से महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। काम समय पर पूरे होते जाएंगे। वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अच्छा समय है। नीचले स्तर के कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न करें। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। आमोद प्रमोद तथा सामाजिक गतिविधियों में भी उत्तम समय व्यतीत होगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग में जाने का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। नजला जुखाम आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आज दिन बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। किसी भी तरह के कानूनी मसले पर किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करें, आपको अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावनाएं प्रबल हैं।
नेगेटिव- किसी वजह से दृढ़ इच्छाशक्ति में कुछ कमी रहेगी। अपनी जिम्मेदारियों से घबराए नहीं। इस समय आप स्वयं मैं अकेलापन महसूस करेंगे। परिस्थितियों से भागने की बजाय उसका सामना करना सीखें। दूसरों के झंझट से दूर ही रहे। आज कोई भी यात्रा ना करें तो बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय सामान्य रहेगा। कारोबार में लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में महत्वपूर्ण काम या पद मिल सकता है।
लव- घर पर उचित समय ना दे पाने के कारण के कारण हल्की-फुल्की पारिवारिक मतभेद रह सकते हैं। परंतु परिस्थितियां जल्दी संभल जाएंगी। प्रेम प्रसंगों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा। जिसकी वजह से आपको हार्माेन से संबंधित दिक्कतें भी होंगी। ध्यान और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- परिवार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद कृपा भी बनी रहेगी। सरकारी समस्या जो पिछले कुछ समय से चल रही थी आज उसका शांतिपूर्ण तरीके से हल निकल सकता है। संतान की शिक्षा अथवा करियर को लेकर कोई चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- भावुकता जैसी कमजोरी पर काबू पाना जरूरी है अन्यथा कोई आप का नाजायज फायदा उठा सकता है। ट्रैफिक संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय संबंधी सीक्रेट किसी से भी शेयर ना करें। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां व्यापार में आएंगी। गंभीरता और संजीदगी से काम करेंगे और सफल भी रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा।
लव- किसी अन्य व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार हो सकती है। परंतु इसका असर अपने घर की सुख शांति पर ना पढ़ने दे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कामकाज में मेहनत और ज्यादा परिश्रम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे। जोड़ो तथा कमर का दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां बनी रहेगी परंतु स्थितियां और हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही आपकी योजना को सार्थक रूप देने के लिए समय अनुकूल है। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे।
नेगेटिव- धन संबंधी परेशानी होगी, परंतु किसी नजदीकी मित्र से समस्या हल भी हो जाएगी। भविष्य को लेकर मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को भी खराब ना करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा आपकी कार्य क्षमता और कार्यकुशलता में इजाफा होगा। नए काम में आपकी कोशिशें काफी हद तक कामयाब रहेंगी। नौकरी में बॉस और अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह सी मानहानि की भी आशंका है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- सोसाइटी संबंधित किसी काम में आपकी राय को खास महत्व दिया जाएगा। आप अपने कर्तव्य व कार्यों का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी तथा खुशी से करेंगे। जो पुराना पैसा फंसा हुआ है ,उसे प्राप्त करने का भी समय अनुकूल है। किसी समारोह में आपको विशेष सत्कार मिलेगा।
नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे इसलिए किसी के बहकावे में ना आए। वाहन सावधानी पूर्वक जाना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों मान सम्मान और सेवा में कमी ना आने दे।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक संपर्कों को और बढ़ाएं। सरलता से काम पूरे होंगे। नौकरी में कोई गलती भी हो सकती है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। साझेदारी संबंधी किसी भी योजना पर अभी उचित सोच विचार करना जरूरी है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच चले आ रहे मतभेद सुलझ जाएंगे। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- अचानक ही स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी आ सकती है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी किसी प्रोजेक्ट को लेकर भरपूर प्रयास करेंगे और किसी हद तक सफल भी रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था संबंधी अड़चनें दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे।
नेगेटिव- कोई भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छी जांच पड़ताल अवश्य कर ले। पैसा तो आएगा, परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। अपने महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस या करियर संबंधी रुकावटें दूर होंगी। आपके भीतर आत्मविश्वास और दृढ़ता बढ़ेगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। ओवरटाइम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में कोई मामला उलझने से आपको तनाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई प्रेम संबंध बनने से युवाओं को उमंग और प्रसन्नता बनी रहेगी। परंतु साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही भी ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- ग्रह गोचर आप के लिए महत्वपूर्ण परिस्थितियों बना रहा है। जीवन के हर मार्ग पर आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। अपनी रुचिपूर्ण कार्यों और पठन-पाठन में भी अच्छा समय व्यतीत होगा। माता पिता के के सानिध्य और सहयोग से आपकी योग्यता और अधिक निखरेगी।
नेगेटिव- कुछ नजदीकी लोग ही आपके साथ विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे। अकारण ही चिंता व परेशानियां उत्पन्न होगी। नया निवेश अभी टाल ही दे। हर किसी पर विश्वास करना आपकी ही भूल रहेगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ले, जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में तमाम रुकावटो के बीच आप शिद्दत से लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। कामकाज में बिगड़े हालात को आप नियंत्रण में ले आएंगे। किसी खास इंसान से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में बेहतरीन फायदा दे सकती है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी बच्चों व परिवार के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ व मेहनत का असर आपकी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपने आराम और खान-पान का भी पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही कोई पारिवारिक चिंता दूर होगी। मेहनत व परिश्रम से आप विपरीत से विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। फाइनेंस तथा फैमिली से संबंधित कार्य बनने से आपका ऊर्जा व जोश बना रहेगा।
नेगेटिव- कुछ विरोधी आपके प्रति कोई नकारात्मक परिस्थितियां तो बनाएंगे, परंतु ऊंट का समाधान पाने में समर्थ भी रहेंगे। अनुचित अथवा दो नंबर के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आने से चिंता रहेगी। जिसका असर उनके एग्जाम पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में काम ज्यादा रहेंगे। ज्यादातर वक्त कार्यस्थल पर बीताने की कोशिश करें। इस वक्त किसी तरह का आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी रखें। निवेश के मामलों में भी परेशानी आ सकती है। ऑफिस में सहयोगी के साथ मतभेद में न उलझें।
लव- आपकी मुश्किल से में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। तथा ऊर्जा वर्धक आहार भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- परिवारिक जरूरतों तथा घर के विस्तार संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होगी। आप अपने कार्यों की व्यस्तता तथा पारिवारिक जीवन के मध्य बेहतरीन तालमेल बिठा कर रखेंगे। कोई पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है।
नेगेटिव- रिश्तेदारों और मित्रों में आपसी मतभेदों का निवारण होने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। परंतु इन मतभेदों की वजह से विद्यार्थी वर्ग को अपने पढ़ाई में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध व आवेश की स्थिति रहेगी तथा मूड खराब रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस मे धन संबंधी योजनाओं को गंभीरता से अंजाम दें। इस वक्त परिस्थितियां अनुकूल हैं। सकारात्मक सोच और संतुलित नजरिये से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। पदोन्नति संबंधी रुके काम शुरू होंगे।
लव- घर का माहौल सुखद अनुशासित रहेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवारिक लोगों के लिए उपहार लाना उन्हें खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। अत्यधिक थकान और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- मोबाइल, ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होंगे। हिम्मत और हौसले में भी बढ़ोतरी होगी। घर की की नवीन वस्तु की भी खरीदारी हो सकती हैं। तमाम व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ बीताना आपको खुशी देगा।
नेगेटिव- राजकीय मामलों को लेकर सचेत रहना जरूरी है। इस समय शेयर्स, चिटफंड, निवेश आदि जैसी गतिविधियो में रुचि ना लें। आपका रुपया कहीं फंस सकता है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से भी आपके कार्य क्षमता में कुछ कमी आएगी। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय- किसी व्यावसायिक पार्टी की तरफ से पेमेंट रुक सकता है या ऑर्डर फेल हो सकता है। ऑफिस में भी अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करने की जरूरत है। अधिकारियों और साथियों की मदद से आप सफल रहेंगे।
लव- बच्चों की संगति तथा गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेमप्रसंगों की वजह से अपने भविष्य के साथ लापरवाही ना करें।
स्वास्थ्य- आपका आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रखेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

Join Whatsapp 26