1 दिसंबर का राशिफल:महीने का पहला दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ - Khulasa Online 1 दिसंबर का राशिफल:महीने का पहला दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ - Khulasa Online

1 दिसंबर का राशिफल:महीने का पहला दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ

1 दिसंबर, बुधवार के ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर सौभाग्य और कालदंड नाम के शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं। सितारों की ये स्थिति मेष, वृष, मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी। इन 5 राशियों के लोगों को नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। इनके अलावा कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इन 6 राशियों के लोगों के सोचे हुए काम पूरे होंगे लेकिन मेहनत ज्यादा हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी रुकावट आने की आशंका है। वहीं, वृश्चिक राशि वालों का खर्चा बढ़ सकता है। धोखा भी हो सकता है।

 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। और आप इस पर कार्य भी कर रहे हैं। इस तरह की कोशिश से लोगों के साथ संबंधों में आश्चर्यजनक सुधार आएगा। तथा आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की मौज मस्ती तथा बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। क्योंकि इस वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को उचित अंजाम नहीं दे पाएंगे। घर के बुजुर्गों की अवहेलना ना करे।उनका आशीर्वाद और सहयोग आपको मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जा सकती है। बिजनेस बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी और व्यवसायिक संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। साथ ही कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें, और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर सकारात्मक बना हुआ है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- लेकिन स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनके गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं, किसकी वजह से मन में मायूसी रहेगी। इसलिए बाहरी लोगों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही उनसे संबंध बनाएं।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय के संपर्कों को और मजबूत करें। मार्केटिंग में ज्यादा ध्यान दें। नौकरी में पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की भी संभावना है । इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। घर के बड़े बुजुर्ग आपके पथ प्रदर्शक के रूप मैं सहायक सिद्ध होंगे।
लव- परिवार जनों का सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आत्मविश्वास से नई उपलब्धियां बन सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मजबूत करें। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा सकते हैं। अतः बजट बनाकर चलना जरूरी है साथ ही क्रोध और इगो पर भी नियंत्रण रखें तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आंतरिक व्यवस्था और कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आप इसमें सफल रहेंगे। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दे। और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- आज आप पूरी मेहनत व परिश्रम से हर एक कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। लगन और मेहनत का उचित नतीजा भी आपको मिल सकता है। नजदीकी दोस्त का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल और ई-मेल द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
नेगेटिव- अगर कोई राजकीय या कोर्ट के संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर अमल करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी दिखाना जरूरी है। बिजनेस में ज्यादा काम रहेगा। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी फैसले लें। नौकरी में काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक सहयोग व सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अपने सभी कार्यों पर ध्यान ना दे सकने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। परंतु ध्यान दें तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा फायदे की संभावना नहीं है लेकिन आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रहेगा।
नेगेटिव- परंतु विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। भूमि संबंधी कोई कागजात या किसी मतभेद को लेकर नोकझोंक संभव है। धैर्य और संयम रखें।
व्यवसाय- किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बन सकती है। बिजनेस में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। सिर्फ अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
लव- दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अचानक ही घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सकारात्मक आपसी वार्तालाप भी होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपके उन्नति में सहायक होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की वाद-विवाद से दूर रहे। कोई पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है। परंतु आप भी अपने शंकालु स्वभाव को बदलें तथा लचीलापन लेकर आए। शांति पूर्वक तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। लीक हो सकती हैं। नौकरीपेशा की भी ऑफिस तथा सहयोगियों के बीच मान सम्मान व साख बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे और घर के वरिष्ठ सदस्यों का उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में योगदान जरूर दें। इससे आपकी लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन देन ना करें ,ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी कार्य पर बहुत ज्यादा सोच विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को टालने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई योजनाएं और उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। नौकरी में आप कोई भी गैर कानूनी काम में ध्यान ना दे। वरना परेशानी बढ़ सकती है।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी।बच्चो का अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में धार्मिक अथवा आध्यात्मिक संबंधी कुछ कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे आपका सिद्धांत वादी दृष्टिकोण समाज मैं आपको सम्मानित रखेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। अपने स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों मैं ही अपना ध्यान लगाएं। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस समय इनकम के साथ खर्चा भी बढ़ा रहेगा। बिजनेस या नौकरी में किसी बदलाव या तबादले की स्थिति बन रही है। शेयर मार्केट और जोखिम भरे कामों से बचे। आपके साथ छल या विश्वासघात हो सकता है।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान सम्मान प्रदान करेगा।
नेगेटिव- परंतु साथ ही व्यवहारिक रहना भी जरूरी है बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। इस समय एकांत अथवा मेडिटेशन के लिए जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- बिजनेस के रूके हुए काम आज शुरू होंगे। साथियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। लेकिन कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें तो काफी हद तक समस्या का निवारण हो सकता है। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है । जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। संबंध फिर से अच्छे हो जाएंगे। मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्चे या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा अवश्य करें अन्यथा आप की छवि बिगड़ सकती है। सोच विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। इस समय व्यवसायिक कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है। जिससे और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के बन रहै हैं। जो कि मन मुताबिक ही रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ कार्यों को व्यवस्थित करते जाए। परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- निकट संबंधियों के बीच आंतरिक पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति रह सकती हैं। किसी भी प्रकार के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। क्योंकि धन संबंधी कुछ नुकसानदायक स्थितियां प्रतीत हो रही हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति में पारिवारिक लोगों की भी सलाह जरूर लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। काम में बढ़ोतरी भी होगी। लेन-देन संबंधी कामों में अचानक फायदा होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज कोई रुकी हुई पेमेंट अथवा उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से भी आप को मानसिक सुकून रहेगा और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा गैर कानूनी कार्य से दूरी बनाकर रखें वरना इस वजह से समाज में अपयश और मानहानि की संभावना बन रही है। अपने विचारों को सकारात्मक कार्यों की तरफ लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
लव- परिवार जनों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द्र पूर्ण व्यवहार रहेगा। और घर में मेहमानों का भी आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26