30 अप्रैल का राशिफल:मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने का योग है - Khulasa Online 30 अप्रैल का राशिफल:मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने का योग है - Khulasa Online

30 अप्रैल का राशिफल:मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने का योग है

30 अप्रैल, शनिवार को प्रीति और सौम्य नाम के दो शुभ योग दिनभर रहेंगे। जिससे मिथुन राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग हैं। तुला राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वाले लोगों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से तनाव मुक्त रहेंगे और खुद को भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।आज बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय व्यतीत करें।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जिससे मन कुछ व्यथित भी रह सकता है। जिद और जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने में पड़ सकते हैं। आज अपनी बाहरी संपर्क को अथवा किसी भी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोशिशों के मुताबिक मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। युवा लोग जल्दी कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। राजकीय कार्यों में आ रही बाधाएं उच्च अधिकारियों की मदद से दूर करने का प्रयास करें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय भी निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव अथवा डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। बेहतर होगा कि अपने मन की बातों को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। खास तौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहेंगे। और सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में सहजता बनाकर रखें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आना वातावरण तथा संबंधों को खराब भी कर देता है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए। क्योंकि इस वजह से आर्थिक समस्या भी आ सकती है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आस-पास के व्यवसाय से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय रहेगी। हालांकि बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से बचें। नौकरी में नियत समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने से आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
लव- घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के प्रति आकर्षण में ना फंसे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई भी निर्णय लेने में सहयोग करेगी। विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आप में और अधिक बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा शक्ति भी जागृत होगी।
नेगेटिव- अधिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कामकाज के तरीकों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। लेकिन एक जैसी विचारधारा के लोगों से मुलाकात होने से नए तथ्यों की जानकारी जरूर मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट पर ज्यादा निवेश ना करें। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- सकारात्मक ग्रह स्थिति है। अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। हालांकि दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को भी दूर कर देगी। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई चिंता दूर होने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। चोट लग सकती हैं। विद्यार्थी व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना भगाएं। यह समय अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने का है। खर्चों की अधिकता पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आएंगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप इसे अच्छे से निभा लेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम प्रसंगों में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम भी सफलतापूर्वक संपन्न हो सकता है। सुकून पाने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाए।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ और सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। विवादित मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय संबंधी कोई भी डील करते समय कॉन्फिडेंस बनाए रखें। साथ ही गतिविधियों में और अधिक सुधार लाने की भी जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही या गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। टैक्स से संबंधित फाइलें व्यवस्थित रखें।
लव- घर का माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक लोगों की छोटी मोटी जरूरतों का ध्यान रखना घर में खुशनुमा माहौल बनाएगा।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश जैसी परिस्थितियों को बनने ना दे। किसी निकट संबंधी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव की स्थिति में रहेंगे। यह समय धैर्य और संयम रखने का है।
व्यवसाय- कुछ समय मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे व्यवसाय संबंधी नई-नई बातों की जानकारी हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से घबराहट और थकान की स्थिति रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में आप कोई खास निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। युवा वर्ग भी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने अपनी पूरी मेहनत लगा देंगे और सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं और उदारता जैसे स्वभाव पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी इन बातों का व्यक्तिगत फायदा भी उठा सकते हैं। आप की कोई खास अथवा मूल्यवान वस्तु ना मिलने से टेंशन भी रहेगी।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी डीलिंग और वाहन संबंधित बिजनेस गतिविधियों में सुधार आएगा। तुरंत ही मौके का फायदा उठाएं, लापरवाही बिल्कुल ना करें। नौकरी में टारगेट को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों का प्रेशर बना रहेगा।
लव- घर में स्त्रियों के बीच कुछ टकराव होने की आशंका है। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। इस समय ज्यादा तला भुना और गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। निकट संबंधी से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श भी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे, और सफल भी रहेंगे। इस समय बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त और व्यस्त रहें। पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बना कर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में एक के बाद एक परेशानियां आती रहेंगी। परंतु शांति बनाए रखें। समय अनुसार समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर की व्यवस्था भी सुकून दायक रहेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी स्थिति में सकारात्मक बने रहना जरूरी है। ज्यादा तनाव की वजह से सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- वाद-विवाद जैसी स्थिति बनी हुई है, तो वह आज किसी की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगी। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव भरे माहौल से राहत देगी। कुछ समय किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्तर पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- आलस और गुस्से की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। यह समय ऊर्जावान बने रहने का है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे, परंतु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। सोच समझकर पैसा खर्च करें।
व्यवसाय- समय अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन करें। व्यवसाय अथवा नौकरी से संबंधित किसी भी कार्य में प्रत्येक निर्णय स्वयं ही लें। कोर्ट संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं। इसकी मुख्य वजह आपकी असंतुलित दिनचर्या ही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय परिवार तथा बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने में भी जरूर दें। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वह आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। ध्यान रखिए कि सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई में लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय के स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। कर्मचारियों की किसी हरकत से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए मौके मिलने के योग हैं। बदलाव संबंधी कोई फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच विचार अवश्य करें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर नोकझोंक की स्थिति बनेगी। अपनी पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय प्राणायाम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- घर की कोई मूल्यवान वस्तु अथवा हुआ खरीदने जैसी योजनाएं बन गई है, तो समय बहुत ही अनुकूल है। विद्यार्थियों का पढ़ाई और अपने कैरियर के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- भावुकता की बजाय व्यवहारिक होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। वरना किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा या वाद-विवाद जैसी स्थिति में ना पड़े। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें।
व्यवसाय- कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं विचार-विमर्श होगा। और उन्हें प्रारंभ करने का अनुकूल समय भी है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हो सकते हैं। परंतु आपकी जरा सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचाएगी। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्य को हासिल करने का दबाव रहेगा।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन आदि में खुशी भरा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में संबंधों में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय भी निकालें।
स्वास्थ्य- व्यसन तथा नकारात्मक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। वरना इस वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- दिन बहुत ही व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आप भरपूर प्रयासों से अपनी समस्याओं को सुलझा लेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नजदीकी मित्रों का भी उचित सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित उपकरणों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रह सकता है। अपना मनोबल गिरने ना दें। वरना आप की कार्य क्षमता प्रभावित होगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपका मान-सम्मान और दबदबा बना रहेगा। परंतु ध्यान रखें कि जल्दबाजी और अति उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। नौकरी पेशा लोगों को मनचाहे स्थान पर तबादला मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- प्राणायाम, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार जैसी स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26