माली समाज की प्रतिभाओ के सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को - Khulasa Online माली समाज की प्रतिभाओ के सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को - Khulasa Online

माली समाज की प्रतिभाओ के सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को

बीकानेर। बीकानेर माली समाज की प्रतिभाओ के सम्मान के लिए एक *भव्य समारोह का आयोजन आगामी दशहरे के पावन पर्व* पर किया जा रहा है।
जब सारा *भारत देश दशहरे के पावन पर्व पर रावण के दहन* की तैयारी कर रहा होगा,उस समय *बीकानेर माली समाज बुराई,अज्ञानता , भेदभाव और असमानता को मिटाने के लिए एक जुट होकर युग पुरुष, महामानव श्री ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमा के सामने एकता अखंडता की शपथ लेकर ज्ञान का दीप जलारहा होगा*
इस महासमारोह मे आप सभी स्वजातीय बंधुओ का *सहयोग, मार्गदेशन और आशीर्वाद* अपेक्षित है।
इस भव्य सम्मान समारोह मे सम्मानित होने वाले बालक बालिकाओं के लिए निम्न योग्यताएं अपेक्षित एवं अनिवार्य है:
गत सत्र 2021-22, कक्षा 10 और 12 में बोर्ड परीक्षाओ मे 80% या उससे अधिक अंक
गत् सत्र 2021-22 में स्नातक और स्नात्तकोत्तर मे 70% ,कॉलेज टोपर और गोल्ड मेडेलिस्ट
इस् वर्ष विश्वविद्यालय चुनाव मे जीते हुवे पदाधिकारी,नगर निगम चुनाव मे जीते हुवे और मनोनीत पार्षदगण
गत् तीन वर्षो मे सरकारी सेवा मे चयनित कर्मचारीगण।
गत् तीन वर्षो मे खेल कूद और अन्य गतिविधियों मे जिला,राज्य,देश और अंतरारास्ट्रीय स्तर पर विजयता व सम्मानित किये गये हो
गत तीन वर्षो मे समाज सेवा ,देशसेवा और मानव मात्र की भलाई के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यो के लिए ,जिसमे जिला,राज्य ,देश विदेश के स्तर पर सर्टिफिकेट,ट्रॉफी और मान सम्मान मिला हो
उपरोक्त चारो श्रेणियों की प्रतिभाओ का सम्मान किया जायेगा
सम्मान समारोह का विवरण:
स्थान: बीकानेर
दिनांक: 5/10/22 दशहरा के पावन पर्व पर
समय:सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक।
स्थान:शिव पार्वती मंदिर परिसर भवन गोपेशर बस्ती बीकानेर दास्तवेजो कि फोटो कॉपी निम्न स्थानों में जमा करवाऐ। महेश सिंह तंवर, पवांसर बीकानेर
पुनमचन्द गहलोत किश्मीदेशर बीकानेर
प्रदीप कच्छावा अध्यक्ष भैरू सैना सुजानदेसर बीकानेर लोकेश पवांर डुडी मिष्ठान के सामने, न्यू अपना ई-मित्र एस बी आई केन्द्र रामपुरा बीकानेर
सभी संकलन स्थानों पर आवेदन जमा करवाने का समय शाम 5. बजे से 10 तक रहेगा।
आवेदन् 25/9/22 से 27/9/22 तक ही स्वीकार किये जाएंगे
आयोजन कर्ता:
*महात्मा ज्योतिबा फुले(सैनी) कर्मचारी महासंघ बीकानेर*

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26