पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग कर होगा घर-घर सर्वे - Khulasa Online पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग कर होगा घर-घर सर्वे - Khulasa Online

पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग कर होगा घर-घर सर्वे

हाई रिस्क, वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोविड संक्रमण की गंभीरता से हाई रिस्क और वरिष्ठ नागरिकों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीना ने बताया कि कोविड और मौसमी बीमारियों से हाई रिस्क लोगों को बचाने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग करते हुए घर-घर सर्वे करवाया जाएगा।डॉ मीना ने बताया कि इस सर्वे के दौरान अधिक खतरे वाले व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहेगा। मेडिकल विभाग की टीमों को घर-घर जाकर पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ मीना ने बताया कि सर्वे के दौरान मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के सम्बंध में भी सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग कर ऐसे लोगों में ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाएगी और उन्हें आवश्यकतानुसार दवा या रैफर किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26