होली स्पेशल : बीकानेर में लड़कियां बन गए लड़के, अदाएं देख आप भी दिल दे बैठेंगे - Khulasa Online होली स्पेशल : बीकानेर में लड़कियां बन गए लड़के, अदाएं देख आप भी दिल दे बैठेंगे - Khulasa Online

होली स्पेशल : बीकानेर में लड़कियां बन गए लड़के, अदाएं देख आप भी दिल दे बैठेंगे

खुलासा न्यूज, बीकानेर। होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और एक दिन बाद यानी 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। होली के रंगों का हमारे जीवन से सीधा संबंध बताया जाता है। होली यानि मस्ती का त्यौहार। इस मस्ती भरे माहौल का हर कोई भरपूर आनंद ले रहे हैं और होली की तरंग अब होली के रसियों पर चढ़ी हुई है। इस रंगीन त्योहार में बीकानेर में होरी के रसियों पर होली का खुमार सिर चढ़ा बोल रहा है, जहां राजस्थान के पारंपरिक चंग की थाप पर होली का ये नाच और धमाल रात-दिन चलता है। पूरे देश पर इन दिनों होली का खुमार है और जब रात में ये होली के रसिये चंग की थाप पर धमाल गाते ये नजारा देखते ही बनता है। जहां लड़के लड़कियां बनकर आते हैं और ऐसे धमाल मचाते हैं, जहां ये पहचानना मुश्किल हो जाता है कि आखिर ये लड़के हैं या लड़कियां। ऐसे ही कुछ बड़े कार्यक्रम इन दिनों बीकानेर में देखे जा सकते हैं, जहां भारी संख्या में लोग दूर-दूर से आकर इसका जमकर लुत्फ़ उठाते हैं।
आप तस्वीरों के जरिए देख कहेंगे कि लड़के बने लड़कियों की अदाएं भी किसी से कम नहीं है। यह जो आप तस्वीर में देख रहे है वो नजारा बीकानेर के जस्सुसर गेट का है, जहां होली के मौके पर होली के रसियों ने राजस्थानी लिबास में लड़कियों का रूप धरा है। इन पुरुषों ने पूरा श्रृंगार किया है, वहीं, रंग-बिरंगी पगड़ी में होली के दीवाने सड़कों पर घूम रहे हैं और नाच रहे हैं. लड़के बने लड़कियों की अदाएं भी किसी से कम नहीं है। इसके लिए इन्होंने खूब तैयारी की है, मेकअप से लेकर ड्रेसअप तक। इनको देखने के लिए पूरी महफिल जमी है और हजारों की संख्या में लोग इनकी ताल से ताल मिला रहे हैं। बीकानेर के हर मोहल्ले में रसिकों और धमाल सुनने वालों का जमावड़ा रहता है. होली की ये धमाल सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं। होली के मौके पर शहर में मेला लगा रहता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26