Gold Silver

गुजरात में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त:रुझानों में 157 सीटों पर जीत के आसार,

अहमदाबादगुजरात में भाजपा को शुरुआती बढ़त हासिल होने की खबर मिलते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 154 सीटों पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

गुजरात में 1985 के विधानसभा चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तो बनाएगी ही, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ में पार्टी कार्यकर्ता नाचते हुए जश्न मना रहे हैं।

भाजपा 150 के पार, कांग्रेस 20 के अंदर सिमटी
गुजरात में कुल 182 सीटों के रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 157 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 14 और आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 5 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।

बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।

Join Whatsapp 26