22 मार्च को निकलेगी हिन्दू धर्मयात्रा, सजेगा पूरा शहर

22 मार्च को निकलेगी हिन्दू धर्मयात्रा, सजेगा पूरा शहर

 

 

बीकानेर। इस बार भारतीय नववर्ष के अवसर पर 22 मार्च को हिंदू जागरण मंच की ओर से शहर में हिन्दू धर्मयात्रा निकाली जाएगी। उस दिन पूरे शहर को सजाया जाएगा और महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन्न होगा। यह जानकारी हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास ने दी। व्यास ने बताया कि भारतीय नववर्ष बनाने से पहले गणेश पूजा व शस्त्रजल धारा से महादेवजी का अभिषेक कर कार्यक्रम की शुुरुआत करते है, जिसके तहत रविवार को शस्त्रजल धारा से महादेवजी का अभिषेक किया गया। व्यास ने बताया कि इसके पश्चात होली के ठीक बाद सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यालय उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद 22 मार्च को भारतीय नववर्ष के मौके पर शहर में हिन्दू धर्मयात्रा निकलेगी जो महाआरती के साथ संपन्न होगी। व्यास ने बताया कि उस दिन पूरे शहर को सजाया जाएगा। बीकानेरवासी इस नववर्ष को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |