
घर में उगा रखे थे अफीम के पौधे, आरोपी के पास मिली इतने हजार नशीली गोलियां







घर में उगा रखे थे अफीम के पौधे, आरोपी के पास मिली इतने हजार नशीली गोलियां
श्रीगंगानगर। पुलिस ने शनिवार को घमूड़वाली थाना क्षेत्र के गांव तेरह एमएल में घर में अफीम के पौधे उगाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास नशे में उपयोग होने वाली 6400 गोलियां बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मुखबिर के जरिए इलाके में एक व्यक्ति के नशे का कारोबार करने की जानकारी मिली थी। मौके पर दबिश दी तो आरोपी घर पर मिला। उसके घर में अफीम के सात पौधे लगे मिले। इन पौधों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को शनिवार को इलाके में एक व्यक्ति के नशे की गोलियां बेचने और अपने घर में ही अफीम के पौधे उगाने की जानकारी मिली। इस पर गांव तेरह एमएल में कुलविंद्रसिंह उर्फ काला (27) पुत्र मलकीतसिंह के घर दबिश दी। घर के एक हिस्से में पुलिस को कुछ पौधे नजर आए। इनकी जांच की तो इनके अफीम के पौधे हाेने का पता लगा। इस पर इन पौधों को उखाड़कर पुलिस ने जब्त कर लिया। मकान में पुलिस को 6400 नशीली गोलियां भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उससे नशीली गोलियों के सप्लायर के बारे में पता किया जा रहा है। आरोपी नशे की खरीद-फरोख्त के काम से जुड़ा है।


