
ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान नीचे आया मजदूर, मौत



ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान नीचे आया मजदूर, मौत
श्रीगंगानगर। ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान मजदूर उसके नीचे आ गया। हादसे में मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव आठ एसडीपी का है। ईंट भट्ठे पर काम करने वाला आदेश ( 40 ) भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके साथ उसके परिवार के कुछ सदस्य भी रहते थे। गुरुवार शाम आदेश भट्ठे पर काम कर रहा था। इसी दौरान भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने वाले भोलासिंह ने ट्रैक्टर को बैक किया। भोला सिंह ने ट्रैक्टर के पीछे एक पीछे एक मशीन लगा रखी थी। ऐसे में उसे पीछे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। ट्रैक्टर बैक करने के दौरान अचानक आदेश इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में भट्ठे पर ही काम करने वाली मृतक की भाभी मीना कुमारी ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।

