नाले में नर कंकाल मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

नाले में नर कंकाल मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

नाले में नर कंकाल मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

श्रीगंगानगर। जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव दस एलएलजी में खेत के पास बने खाळे में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। यह कंकाल पहचाने जाने योग्य नहीं है। यह केवल हड्डियों का ढांचा है। ऐसे में डॉक्टरों ने हड्‌डी का सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए भिजवाया जाएगा। जिससे कि शव के बारे कोई जानकारी मिल सके। शव कई दिन पहले से यहां फैंका हुआ लग रहा है। गांव दस एलएलजी में किसान महेंद्रसिंह पुत्र सुल्तानसिंह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे पास बने खाळे में कंकाल नजर आया। इस पर उसने इसकी सूचना लालगढ़ जाटान पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया। मौके पर ही डॉक्टरों की टीम बुलाकर कंकाल की हड्‌डी का सैंपल लिया गया। कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके से पिछले कुछ माह में लापता हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हांलांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कंकाल मिलने के बारे में आसपास के गांवों में सूचना की गई है। मामले की जांच एसआई माणकलाल कर रहे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |