
लेट आने पर बोस ने दिया नोटिस, कर्मचारी ने दिया ऐसा करारा जवाब, अधिकारी के उड़े होश






लेट आने पर बोस ने दिया नोटिस, कर्मचारी ने दिया ऐसा करारा जवाब, अधिकारी के उड़े होश
कोटा. सरकारी विभागों में कर्मचारियों की लेटलतीफी के किस्से तो आपने सुने ही होंगे। देर से आने पर अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को नोटिस भी दिए जाते हैं, लेकिन नोटिस के जवाब में हमेशा कर्मचारी सुधार करने व समय पर आने की बात कहते हैं। इस तरह के जवाब के उलट जयपुर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता की ओर से देर से आने पर एक कार्मिक को दिए नोटिस का जवाब कार्मिक ने ऐसा दिया कि जवाब चर्चा में आ गया। कार्मिक ने जवाब में कहा कि आप भी स्वयं कभी समय पर नहीं आते हैं। इसलिए में भी समय पर नहीं आता हूं। कार्मिक का जवाब सोशल मीडिया पर आ गया। कोटा से लेकर जयपुर तक यह लेटर वायरल हो रहा है। ऐसा जवाब देने से हर कोई इसे देखकर हंस रहा है। मुख्य अभियंता जीएस बैरवा ने 14 जुलाई को ऑफिस का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इसमें सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर आईए कार्यालय में तैनात सीए द्वितीय अजीत सिंह सीट पर नहीं मिले। हाजिरी रजिस्टर में उनके साइन नहीं थे। अजीत सिंह के अनुपिस्थत मिलने पर मुख्य अभियंता ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 17 जुलाई को अजीत सिंह ने मुख्य अभियंता को नोटिस का जवाब दिया। मुख्य अभियंता जीएस बैरवा ने कहा कि उनके अंडर में करीब 12 विभाग संचालित हैं। 14 जुलाई को औचक निरीक्षण किया था। इसमें करीब 50 कार्मिक अनुपिस्थत पाए गए। कार्मिक अजीत सिंह को भी कार्यालय समय पर नहीं आने पर नोटिस दिया था। यह नोटिस डिलीवरी कार्मिक ने आज ही उसे दिया था। इस पर उसने उससे भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नोटिस का ऐसा जवाब लिखकर दिया। यह जवाब मुझे मिल गया है। मैंने उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिख दिया।


