
हिन्दी दिवस : लव फन लर्न स्कूल में बच्चों ने बनायी कलाकृति, देखें वीडियो



खुलासा न्यूज़, बीकानेर। लव फन लर्न स्कूल नोखा में हिन्दी दिवस मनाया। हिन्दी अध्यापिका रेखा ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि कोई भी देश अपनी राष्ट्रभाषा के माध्यम से ही विकास के पथ पर आगे बढ़ता हैं। नन्हे मुन्हें बच्चों ने इस अवसर पर सुन्दर कलाकृति बनाई। कक्षा तीसरी और चौथी के बच्चों ने कविता के माध्यम से हिन्दी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने हिन्दी को हिंदुस्तान की गौरवमयी गाथा बताया। स्कूल के चेयरमैन श्री नारायण बाहेती ने कहा की हिन्दी का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ हैं और किसी भी देश की भाषा उसकी संस्कृति की पहचान हैं। हमें अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए और हमें जीवन में भाषा के शुद्ध आचरण को अपनाना चाहिए। जिससें हम जीवन में सफल हो सकते हैं। सभी बच्चों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ साथ हिंदी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=rV3LsxkcEV0&feature=youtu.be

