3 मिनट में थ्री व्हीलर बन जाएगा 2 व्हीलर : हीरो ने पेश की मल्टी पर्पज थ्री व्हीलर, मिलेगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड

3 मिनट में थ्री व्हीलर बन जाएगा 2 व्हीलर : हीरो ने पेश की मल्टी पर्पज थ्री व्हीलर, मिलेगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड

हीरो मोटोकॉर्प ने ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो एक तीन पहिया गाड़ी को दो पहिया स्कूटर में भी बदला जा सकता है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हीरो ने इसे सर्ज (SURGE) का नाम दिया है।

हीरो ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज S32 (Surge) मल्टी पर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। ये थ्री-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में भी काम करेगा। यह स्कूटर कुछ ही मिनटों में थ्री व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग हो सकता है।

थ्री-व्हीलर के अंदर ही रहता है स्कूटर
इस व्हीकल की ये SURGE S32 सीरीज है। दरअसल, इस कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर या एक स्कूटर छिपा रहता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है। तब इसमें सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है।

कंपनी के अनुसार थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में इसे 3 मिनट का वक्त लगता है। कंपनी इस सीरीज के कुल 4 वैरिएंट S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB लॉन्च करेगी। हीरो वर्ल्ड 2024 में S32 LD का प्रदर्शन किया गया है।

मिलेगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड
सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पैरामीटर्स मिलते हैं। S32 LD जब थ्री-व्हीलर रहता है तब इसमें 10 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसे टू-व्हीलर पैरामीटर की तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ये S32 LD है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।
ये S32 LD है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।
ये S32 PV है। इसे ऑटो रिक्शा के तौर पर डेवलप किया गया है।
ये S32 PV है। इसे ऑटो रिक्शा के तौर पर डेवलप किया गया है।
Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |