एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई भारी कटौती,पढ़ें पुरी खबर - Khulasa Online एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई भारी कटौती,पढ़ें पुरी खबर - Khulasa Online

एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई भारी कटौती,पढ़ें पुरी खबर

नई दिल्ली। मजदूर दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा। सितम्बर 2022 के बाद आज सोमवार एक मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर आज से 171.50 रुपए की कटौती की है। नई कीमतें आज से ही प्रभावी हैं। मजदूर दिवस पर तोहफा, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, सरकार ने दामों में की भारी कटौती
मई माह का पहला दिन आज खुशियां लेकर आया। गैस सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की। तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक रुक्कत्र गैस सिलेंडरों की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल रुक्कत्र सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1960.50 रुपए, मुंबई में 1808.50 रुपए और चेन्नई में 2021.50 रुपए नया रेट है। नए रेट तेल कम्पनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कई महीनों से गैस सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। मार्च 2023 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। उपभोक्ता हैरान रह गए थे। नई कीमतें सोमवार 1 मई से प्रभावी हैं।
तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक रुक्कत्र गैस सिलेंडरों की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल रुक्कत्र सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है।

हर माह की 1 तारीख को सिलेंडरों की कीमतें होती हैं रीवाइज
हर माह की 1 तारीख को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपए बढ़ा दिए गए थे।

सितंबर 2022 में घटी थीं व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतें
इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलेंडर में 25 रुपए प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे। एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपए प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26