बीकानेर/ लालगढ़ जाटान में जमकर और पदमपुर में कुछ देर हुई बरसात, श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी, किसानों की आस पूरी नहीं - Khulasa Online बीकानेर/ लालगढ़ जाटान में जमकर और पदमपुर में कुछ देर हुई बरसात, श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी, किसानों की आस पूरी नहीं - Khulasa Online

बीकानेर/ लालगढ़ जाटान में जमकर और पदमपुर में कुछ देर हुई बरसात, श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी, किसानों की आस पूरी नहीं

श्रीगंगानगर। लंबे इंतजार के बाद सावन में तीन दिन शेष रहते आखिर इंददेव जिले के कुछ हिस्सों पर मेहरबान हुए। हालांकि बरसात लालगढ़ जाटान और पदमपुर के कुछ इलाकों में हुई श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भी कुछ मिनट के लिए बूंदें गिरीं, लेकिन ये शहर के लोगों के लिए यह ज्यादा राहत देने वाली नहीं रही। आसपास बरसात से जिला मुख्यालय पर कुछ ठंडी हवा चली लेकिन बूंदे गिरने के बाद यह उमस में बदल गई। हालांकि अब भी अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

छितराई बारिश से नहीं मिली राहत

इस बीच शहर में दिन की शुरुआत तेज गर्मी वाली रही। पूरे तक तपन और उमस का असर रहा। वहीं दोपहर बाद बादल छाए। शाम को इलाके में जबर्दस्त बादल छाए रहे। शाम करीब छह बजे के आसपास मामूली बूंदे बरसी। इस दौरान निकटवर्ती गांव लालगढ़ जाटान में बादल जमकर बरसे। हालांकि बरसात यहां भी केवल लालगढ़ जाटान गांव पर ही हुई।

आसपास के इलाकों में बरसात नहीं होने से खेतों में इसका ज्यादा लाभ नहीं मिल पाया है। लालगढ़ जाटान के मुख्य मार्ग पर बरसात से पानी जम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। जिले के पदमपुर में भी कुछ देर तक बादल बरसने की जानकारी मिली है।

किसानों को है बरसात की जरूरत
इलाके में इन दिनों किसानों को बरसात की जरूरत है। नहरी तंत्र यहां काफी विकसित होने के बावजूद बरसात के बिना फसलों को पर्याप्त वृद्धि नहीं मिल पाती। ऐसे में लोग बरसात का इंतजार कर रहे हैं।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26