Gold Silver

शेयर बाजार में भारी गिरावट,बिकवाली हावी,निवेशकों को सात लाख करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट,बिकवाली हावी,निवेशकों को सात लाख करोड़ रुपये का नुकसान

खुलासा न्यूज़। सेंसेक्स में आज यानी, सोमवार (4 नवंबर) को करीब 1300 (1.60%) की गिरावट है। ये 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 400 अंक (1.80%) से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,900 के नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा 3% टूटा है। रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 3% की गिरावट है। मेटल इंडेक्स 2.5% नीचे है। ऑटो और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 2% नीचे है। फार्मा और आईटी इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट है।

विदेशी और घरेलू निवेशकों ने शेयर बेचे

एशियाई बाजार में जापान का निक्‍केई आज बंद है, कोरिया का कोस्पी 1.50% चढ़कर 2,580 पर, जबकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.50% चढ़कर 3,289 के स्तर पर है।
1 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% चढ़कर 42,052 पर और S&P 500 इंडेक्स 0.41% चढ़कर 5,728 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.80% चढ़कर 18,239 पर पहुंच गया।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 नवंबर को ₹211.93 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹1377.33 करोड़ के शेयर बेचे।
23,500 के स्तर तक गिर सकता है बाजार
विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी 24,000-24,500 रेंज के भीतर कॉन्सोलिडेट कर रहा है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी, रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा- निफ्टी अगर 24,500 को पार करता है तो 24,800 के स्तर तक जा सकता है। वहीं अगर 24,000 से नीचे जाने पर इंडेक्स में 23,500 का लेवल दिख सकता है। वेल्थ व्यू एनालिटिक्स के फाउंडर हरशुभ शाह ने भी बाजर में करेक्शन का अनुमान जताया है। उन्होंने निवेशकों को खरीदारी से बचने की सलाह दी है।

एफकॉन्स इंफ्रा का शेयर 8% नीचे लिस्ट
एफकॉन्स इंफ्रा के शेयर की आज बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। NSE पर ये 8% डिस्काउंट के साथ 426 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। BSE पर इसकी लिस्टिंग 7.1% डिस्काउंट के साथ 430.05 रुपए प्रति शेयर पर हुई है। इसका इश्यू प्राइस 463 रुपए था।

Join Whatsapp 26