
बाइक व मूंगफली से लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक घायल





बाइक व मूंगफली से लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर जाने वाले मार्ग पर एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक और मूंगफली से लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई।
दुर्घटना में 30 वर्षीय धनराज, निवासी बेरासर, को सिर में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर पहुंचे आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार प्रियंक शाह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने धनराज को बीकानेर रेफर कर दिया।
यह दुर्घटना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की बढ़ती घटनाओं की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों ने सडक़ सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |