शहर भाजपा के बाद देहात भाजपा अध्यक्ष के लिए इन नामों पर बन सकती है सहमति

शहर भाजपा के बाद देहात भाजपा अध्यक्ष के लिए इन नामों पर बन सकती है सहमति

खुलासा न्यूज़,बीकानेर। सर्दी के इस मौसम में भी राजनीतिक गलियारों में गर्माहट नजर आ रही है। इसका कारण भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की घोषणा है। पार्टी से जुड़े नेता अपने आप को जिला अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे बता रहे है। इसके लिए दिल्ली तक संपर्क साधे हुए हैं। बीकानेर की बात करें तो यहां जिला और देहात दोनों ही नए अध्यक्ष जल्द ही मिलने वाले हैं। इसके लिए कशमकश भी तेजी से की जा रही है। हालांकि पार्टी सूत्रों की माने तो अपना रुख स्पष्ट करते हुए 60 साल से अधिक आयु के नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनाने से मना कर दिया है। ऐसे में युवा नेता भी अपनी प्रबल दावेदारी कर रहे हैं। बात करें बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष की तो यहां पर कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें सबसे आगे और मजबूत नाम नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई का सामने आ रहा है। पार्टी के सूत्रों की माने तो बिश्नोई अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार है और अध्यक्ष पद की दौड़ में इनका नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके बाद अगर बात करें तो छैलु सिंह शेखावत भी इस रेस में कहीं ना कहीं आगे चल रहे है। हालांकि उम्र की वजह से इनको शायद ही अध्यक्ष बनाया जाए। इसके अलावा अगर पार्टी अन्य पर विचार करती है तो इनमें भंवर लाल जांगिड़ का नाम भी चर्चा में आ सकता है। जांगिड़ ओबीसी वर्ग से आते हैं तथा सबको साथ लेकर चलते हैं। ऐसे में स्थानीय नेता भी जांगिड़ के नाम पर सहमति जता सकते हैं। अगर शहर भाजपा पद सामान्य को मिलता है तो फिर युवा नेता जांगिड़ को फायदा मिल सकता है क्योंकि देहात अध्यक्ष के लिए ओबीसी से जांगिड़ प्रबल दावेदार है ।इसके अलावा कन्हैयालाल सियाग भी इस रेस में प्रबल दावेदारों में से एक है। हालांकि अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा वह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Join Whatsapp 26