महाराष्ट्र: यह बनेंगे डिप्टी सीएम, फडणवीस से मुलाकात के बाद दावा

महाराष्ट्र: यह बनेंगे डिप्टी सीएम, फडणवीस से मुलाकात के बाद दावा

महाराष्ट्र: यह बनेंगे डिप्टी सीएम, फडणवीस से मुलाकात के बाद दावा

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद बुधवार को नए CM का ऐलान हो सकता है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 3 दिसंबर की शाम को देवेंद्र फडणवीस ने सीएम हाउस वर्षा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आधे घंटे की मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में शिंदे डिप्टी CM बनने को राजी हो गए हैं। आज भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण एकनाथ शिंदे से मिलेंगे। उनकी मौजूदगी में अंतिम सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक विधान भवन में होगी। विधायकों के साथ ही पार्टी के विधान परिषद सदस्य भी बुलाए गए हैं। नियम के अनुसार सभी विधायकों से विधान मंडल के नेता का नाम पूछा जाएगा। जिस विधायक को दल का नेता चुना जाएगा, वह राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा।
देवेंद्र फडणवीस के करीबी विधायक गिरीश महाजन ने पिछले दो दिनों में कई विधायकों से मुलाकात कर निरीक्षक के समक्ष मुख्यमंत्री पद के लिये देवेंद्र फडणवीस का नाम लेने का निवेदन किया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |