वन विभाग के अधिकारियों की सद्बुद्वि के लिए किया गया हवन

वन विभाग के अधिकारियों की सद्बुद्वि के लिए किया गया हवन

रायसिंह राव
लूणकरणसर। उपखंड क्षेत्र के शुभ लाई गांव की रोही में बुधवार रात्रि चिंकारा हिरणों के शिकार की घटना का है मामला। जानकारी के लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के शुभलाई,महाजन फील्ड फायरिंग रेंज इलाके व छतरगढ़ के दमोलाई गांव की रोही में बुधवार रात्रि एक पिकअप गाड़ी के साथ चार शिकारी हिरणों का शिकार कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद रात को ही जीव रक्षा संस्था के सदस्य व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इस पर शिकारी मारे गए हिरणों को एक पिकअप में डाल कर भाग गए। पीछा करने पर शिकारियों ने ग्रामीणों की गाड़ी को पिकअप से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से भाग गये। घटना की सूचना मिलने के बाद लूनकरनसर पुलिस व वाइड लाइफ ने सादोलाई गांव में पहुंच कर, एक घर से पिकअप जब्त कर फल्क़शेर निवासी सादोलाई को पूछताछ के लिए लाया गया। गुरुवार सुबह वन विभाग अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा जीव रक्षा के जिला अध्यक्ष मुखराम धारणिया के नेतृत्व में घटनास्थल जीवप्रेमी पहुंचे।अधिकारियों ने आधा दर्जन जगहों से हिरण शिकार की घटना से मृत हिरणों के अवशेष व खून के नमूने लिए। घटना के विरोध में लुणकनसर वन विभाग कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। आज सुबह से वन विभाग कार्यालय लूणकरणसर के आगे वन विभाग के अधिकारियों की सद्बुद्वि के लिए हवन किया गया। जीवरक्षा जिलाध्यक्ष मुखराम धारणिया का कहना है की जल्द ही शिकारियों को गिरफ्तार करें।अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |