हरियाणा किसान आंदोलन:करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज और झड़प के बाद 130 किसानों पर केस दर्ज

हरियाणा किसान आंदोलन:करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज और झड़प के बाद 130 किसानों पर केस दर्ज

हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध ने तेजी पकड़ ली है। पुलिसवालों ने सड़क जाम करने और पथराव करने के आरोप में 130 किसानों पर केस दर्ज किया है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को पंजाब में हाईवे जाम किए। नूंह में महापंचायत भी बुलाई गई है।

शनिवार को करनाल के बसताड़ा टोल पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए थे और यहा लगे मंच को हटा दिया गया। रविवार सुबह होते ही किसानों ने फिर से कब्जा कर लिया। यहां लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर वाहनों की आवाजाही पर कोई रुकावट नहीं है। तीन कृषि बिलों को लेकर किसानों ने विरोध में सभी टोलों को फ्री करवाया हुआ है। इसी कड़ी में करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों ने अपना जमावड़ा किया हुआ है।

किसानों का सिर फोड़ने का आदेश देने वाले SDM को हटाने की मांग
किसान मोर्चा ने SDM आयुष सिन्हा को हटाने की भी मांग की है। दरअसल, आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि बैरिकेड के आगे कोई किसान जाए तो उसका सिर फोड़ देना। वीडियो में आयुष पुलिसवालों से कह रहे हैं कि कोई यहां से निकलने की कोशिश करे तो लठ्‌ठ उठा-उठा के मारना बस।

मैं स्पष्ट ऑर्डर देता हूं, उसका सिर फोड़ देना। कोई डाउट नहीं है, किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। ये नाका किसी हालत में तोड़ने नहीं देंगे। पीछे और फोर्स लगी है। यहां आपको लगा रखा है शुरू में। हेलमेट पहन लो। यहां से एक बंदा भी नहीं जाना चाहिए और अगर गया तो सिर फूटा होना चाहिए उसका।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |