
दरिंदों को फांसी दो, बीकानेर में प्रदर्शन






खुलासा न्यूज, बीकानेर। रक्षा द सेवीयर फाउंडेशन की ओर से आज कलेक्टरी परिसर में प्रदर्शन कर हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी के दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गयी।इस अवसर पर प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों ने नारेबाज़ी कर विरोध जताया गया। जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा गया। रक्षा के प्रदेश संरक्षक अरविन्द सिंह राठोड़, प्रदेश अध्यक्ष विक्की सैनी, जिला प्रभारी प्रवीण घई, जिला अद्यक्ष साहिल लेकर, प्रेमगहलोत, विजय कपूर, विष्णु आचार्य, सोहन लाल आदि शामिल हुए। टीम की ओर से निगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित का स्वागत किया गया।


