सडक़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से आधा दर्जन मजदूर घायल

सडक़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से आधा दर्जन मजदूर घायल

सडक़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से आधा दर्जन मजदूर घायल
बीकानेर। जिले के महाजन पल्लू से अरजनसर मेगा हाइवे पर रानीसर के पास सुबह श्रमिकों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हरियाणा के जलोपुर थाना रतिया से श्रीकोलायत क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी के लिए एक पिकअप में 12 श्रमिक सवार होकर जा रहे थे। गुरुवार तडक़े करीब 4 बजे रानीसर के पास सडक़ पर मोड़ में पिकअप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे पिकअप अनिय ंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 30 वर्षीय बुद्धराज, 60 वर्षीय पप्पूराम, 50 वर्षीय सोमी बाई, 22 वर्षीय बंटी, 32 वर्षीय सुनील व 26 वर्षीया कांता घायल हो गए। सभी घायल आपस में रिश्तेदार है। हादसे के समय श्रमिक पिकअप में गहरी नींद में सो रहे थे। मौके पर पहुंचे वाहन चालकों व ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर महाजन थाने से एएसआई ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पुलिस ने महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से बीकानेर पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया। 108 एंबुलेंस के ई एमटी नरेंद्र शर्मा व चालक बक्शीश चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया

है। घायलों के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |