
बीकानेर के कई हिस्सों में ओलावृष्टि, सरसों और चने की फसल को भारी नुकसान







खुलासा न्यूज बीकानेर। शुक्रवार को भी बीकानेर के कई हिस्सों में बारिश हुई है। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को जमकर ओलावृष्टि हुई। खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के पुदंलसर, सालासर, दुसारणा की रोही में ओले गिरे। कई इलाकों में चारों तरफ ओलों की चादर बिछी हुई नजर आई। जिससे फसलों काफी नुकसान हुआ है। वहीं किसान मायूस है। उन्हें अब उम्मीद और सहारा केवल राज से ही बचा है। पुनंदलसर गांव से 4 किलोमीटर तक आथुनी रोही में खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। किसानों का कहना है कि फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरसों और चने की फसल लगभग बर्बाद हो गई है। सालासर की रोही में भी ओलावृष्टि हुई है। सिंचित किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। गांव दुसारणा में सरसों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।
